फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   young man committed suicide by jumping in front of a goods train he worked in Adani Power Make Company mourni

Korba: मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने दी जान, अदाणी के पावर मेक कम्पनी में करता था काम, परिजनों में मातम

Mon, 23 Jun 2025 03:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 03:21 PM IST
सार

कोरबा में उरगा थाना अंतर्गत उरगा-सरगबुन्दिया रेलवे स्टेशन के मध्य युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देने की घटना सामने आई। 

विज्ञापन
young man committed suicide by jumping in front of a goods train he worked in Adani Power Make Company mourni
मालगाड़ी के नीचे कूदकर युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में उरगा थाना अंतर्गत उरगा-सरगबुन्दिया रेलवे स्टेशन के मध्य युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देने की घटना सामने आई जहा मालगाड़ी के चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को।दिया जहा उरगा थाना पुलिस और रेलवे आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुची और जांच कार्यवाही करते हुए पहचान में जुटी।

विज्ञापन


काफी समय बाद मृतक के जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर पहचान 22 वर्षीय राजेश्वर कुमार पटेल करमंदी निवासी के रूप में की गई जहा परिजनों को इसकी सूचना दी गई।मौके उसका भाई और अन्य परिजन पहुचे। परिजनों ने बताया कि राजेश्वर पटेल रोज की तरह काम पर सुबह 8 बजे काम करने मोटरसाइकिल में निकला हुआ था उन्हें लगा कि काम पर होगा और अपने समय मे घर पहुच जाएगा लेकिन उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि राजेश्वर ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक राजेश्वर पटेल के पिता की मौत हो चुकी है और एक बूढ़ी मा और छोटा भाई है जहाँ तीनो एक साथ रहते है।मृतक पिछले तीन साल से कम्पनी में काम कर रोजी मजदूरी करते आ रहा था। मृतक के दोस्त ने बताया कि राजेश्वर उसके साथ कम्पनी में काम करता था और रोज उसके बाइक में काम करने दोनो एक साथ जाते थे लेकिन वो आज सुबह मुलाकात करने के बाद अच्छे से बातचीत किया और हसी खुशी दुआ सलाम किया लेकिन जब ड्यूटी समय हुआ तो आज अकेले ही बाइक पर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही घटना की सूचना पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुची और जांच कार्यवाही शुरू की।बताया जा रहा है कि मालगाड़ी का चालक ने हॉर्न भी बजाया और आवाज भी दिया लेकिन गाड़ी की रफ्तार ज्यादा था और अचानक सामने कूद गया जहा उसका सर में लगने के कारण मौत हो गया। उरगा पुलिस थाना के द्वारा मर्ग कायम कर आगे की जांच करवाई में जुट गई है कि युवक ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed