{"_id":"647dcfde0b45b17c0e0db299","slug":"young-man-caught-in-cctv-camera-stealing-in-the-temple-on-pretext-of-worship-in-korba-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान के घर चोरी: पूजा करने के बहाने घुसा, फिर दान पेटी के ऊपर रखी प्लेट और रुपये ले भागा; CCTV में कैद करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान के घर चोरी: पूजा करने के बहाने घुसा, फिर दान पेटी के ऊपर रखी प्लेट और रुपये ले भागा; CCTV में कैद करतूत
Mon, 05 Jun 2023 05:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Jun 2023 05:36 PM IST
सार
मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन द्वारा मानिकपुर पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि आरोपी जल्द उनकी पकड़ में होगा।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी करते युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में भक्त बनकर पहुंचे एक युवक ने मंदिर में ही चोरी कर ली। पूजा करने के बहाने गजानन सांईं मंदिर में रखी दान पेटी से तांबे की प्लेट और रुपये उठाकर भाग निकला। चोर की यह सारी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बुधवारी में मौजूद गजानन सांई मंदिर में पूजा करने के बहाने मंदिर में घुसे एक युवक ने तांबे की एक प्लेट और उस पर रख रुपये चोरी कर लिए। पूजा की प्लेट दान पेटी के ऊपर रखी हुई थी। सीसीटीवी कैमरे में चोर की पूरी करतूत कैद हो गई है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह चोर मंदिर में घुसता है और पूजा पाठ करने के बाद मौका पाकर प्लेट को चोरी कर लेता है।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी गणेश राम जी ने बताया कि चोर पूजा करने मंदिर आया था। पूजा करने के बहाने दान पेटी के ऊपर तांबे की प्लेट और कुछ नकदी रकम को ले भागा। उसे घटना की जानकारी तब हुआ जब दान पेटी के ऊपर चांदी का प्लेट और नकदी गायब मिली। तब उसने मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। इस दौरान युवक चोरी करते दिखाई दिया। चोरी कर युवक भाग गया। इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन