फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   young girl sleeping with her mother was bitten by a poisonous snake Karishma died during treatment in Korba

कोरबा: मां के साथ सो रही युवती को जहरीले सांप ने डसा, उपचार के दौरान करिश्मा की मौत

Wed, 27 Aug 2025 06:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Aug 2025 06:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ सांप के डसने से 18 साल की एक लड़की की मौत हो गई। यह घटना दर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटल आवास, साडा कॉलोनी की है।

विज्ञापन
young girl sleeping with her mother was bitten by a poisonous snake Karishma died during treatment in Korba
युवती को जहरीले सांप ने डसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ सांप के डसने से 18 साल की एक लड़की की मौत हो गई। यह घटना दर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटल आवास, साडा कॉलोनी की है। मृतका की पहचान करिश्मा खैरवार के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब करिश्मा रात में अपनी माँ के साथ बिस्तर पर सो रही थी। उसी दौरान एक जहरीले करैत सांप ने उसे डस लिया। 

विज्ञापन


सांप के काटने का एहसास होते ही करिश्मा ने अपनी माँ को जगाया और बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। इसके बाद उन्होंने देखा कि एक सांप बिस्तर के चारों ओर घूम रहा था। करिश्मा के परिजन उसे तुरंत कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। उपचार के दौरान ही करिश्मा ने दम तोड़ दिया। इस घटना से करिश्मा के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


मृतिका के जीजा अजय यादव ने बताया कि मृतिका उसकी साली है उसे फोन पर जानकारी मिली तब वो सीधे घर पहुंचा तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी 108 एंबुलेंस को भी फोन किया गया लेकिन एक घंटा विलंब में आने के बात कहने पर वह तुरंत निजी वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतिका को बिस्तर पर सांप ने पहले काटा तो उसे लगा कीड़ा होगा नींद में सो गई सांप बिस्तर के अंदर था फिर से काटा उसे फिर से वैसा ही लगा जब थोड़ी देर बाद फिर से काटा तो बिस्तर स उठ चीखपुकार मचाने लगी और तब जाकर देखा तो बिस्तर में सांप लिपटा हुआ था सांप को पकड़ कर एक डिब्बा में रखा गया और उसे डॉक्टर के दिखाने सांप को भी लेकर आए। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने इस मामले में शव का पंचनामा कर परिजनों का बयान दर्ज किया है आगे की जांच करवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed