फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   writing of 3-33 billion repetitions of name of Rama completed in six days In Korba

कोरबा में रामभक्तों का अद्भुत जज्बा!: सिर्फ छह दिन में 3.33 अरब राम नाम का लेखन पूरा, बाइक रैली अयोध्या रवाना

Mon, 12 Jan 2026 07:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Jan 2026 07:47 PM IST
सार

कोरबा में स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। मेला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी है। वहीं यात्रा के तहत करीब 500 बाइक सवारों की रैली अयोध्या के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन
writing of 3-33 billion repetitions of name of Rama completed in six days In Korba
श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा का भव्य शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। मेला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन


500 बाइक सवारों की रैली अयोध्या के लिए रवाना
अयोध्या के लिए 500 बाइक सवारों की रैली रवाना इस अवसर पर कोरबा से अयोध्या तक निकलने वाली श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा की औपचारिक शुरुआत की गई। यात्रा के तहत करीब 500 बाइक सवारों की रैली अयोध्या के लिए रवाना हुई, जो प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था और एकता का संदेश लेकर श्रीराम मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


3 अरब 33 करोड़ राम नाम लेखन का लक्ष्य पूर्ण
आरएसएस के जिला कार्यवाहक कैलाश नाहक ने बताया कि कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि 3 अरब 33 करोड़ 33 लाख राम नाम लेखन का विशाल लक्ष्य मात्र 6 दिनों में पूर्ण करना रही। यह रामभक्तों की गहरी आस्था और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। आयोजन स्थल पर राम नाम लेखन पुस्तिकाओं का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन परंपराओं का संरक्षण यात्रा में शामिल श्रद्धालु मकर संक्रांति पर अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी में स्नान करेंगे और परंपरानुसार तिल-गुड़ व खिचड़ी का अर्पण प्रभु श्रीराम को समर्पित करेंगे। इसके माध्यम से सनातन परंपराओं और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। यह पूरा आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed