{"_id":"68e4b8d6ae849ba78e0a7572","slug":"woman-has-died-under-suspicious-circumstances-in-korba-2025-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मंजू ने ऐसा क्यों किया': खिड़की से लटका मिला महिला का शव, पति ने कहा...; मृतका की मां ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मंजू ने ऐसा क्यों किया': खिड़की से लटका मिला महिला का शव, पति ने कहा...; मृतका की मां ने की जांच की मांग
Tue, 07 Oct 2025 12:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। कमरे की खिड़की से महिला का शव चुनरी से लटका हुआ मिला। महिला के परिजनों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दर्री के पुष्प पल्लव कॉलोनी में रहने वाली कामकाजी वर्षीय महिला मंजू राव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के कमरे की खिड़की में चुनरी के सहारे उसका शव लटका मिला। मंजू के परिजन चाहते हैं कि कारण की जानकारी सामने आए, इसलिए जांच होना चाहिए। उन्हें उसके साथ अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन
मंजू राव का विवाह 18 वर्ष पहले सुनील राव के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। सुनील ने बताया कि रात्रि को भोजन के बाद सभी सो गए। रात्रि को पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी हुई जिस पर उन्होंने अपने घर के लोगों और पड़ोसियों को जानकारी दी। तुरंत एक डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने जांच की। सुनील ने पत्नी के साथ किसी भी तरह से विवाद या अन्य घटना से इनकार किया।
विज्ञापन
सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी दुकान में काम करने जाती है और काम करने के बाद घर आई इसके बाद सभी एक साथ खाना खाए और वह टीवी देख रहे थे। वह अपने कमरे में चली गई। बच्चों को लेकर थोड़ी देर बाद जाकर अंदर देखा तो यह घटना सामने आई।
विज्ञापन
मंजू के द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी रात में ही उनके परिजनों को खरसिया में मिल चुकी थी। जिस पर वे कोरबा पहुंचे। मंजू की मां बिसुन भट्ट ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2007 में हुई और उसके बाद किसी प्रकार का कोई समस्या सामने नहीं आई। लेकिन अचानक उसने यह कदम कैसे उठाया यह समझ नहीं आ रहा है। रक्षाबंधन में दोनों बच्चों को लेकर खरसिया आई हुई थी। लेकिन कभी भी किसी तकलीफ के बारे में नहीं बताई।