Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Woman body taken for postmortem in Korba in a garbage vehicle investigating officer suspended

कोरबा: पोस्टमार्टम के लिए कचरा वाहन से ले जाया गया महिला का शव, जांच अधिकारी सस्पेंड

Wed, 09 Jul 2025 05:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 09 Jul 2025 05:36 PM IST
सार

कोरबा में एक महिला की मौत के बाद शव को कचरा ढोने वाली गाड़ी में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाने की घटना सामने आई है। यह घटना मानवता को शर्मसार कर देने वाली है और प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है।

विज्ञापन
Woman body taken for postmortem in Korba in a garbage vehicle investigating officer suspended
कचरा गाड़ी में ले गए महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एक महिला की मौत के बाद शव को कचरा ढोने वाली गाड़ी में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाने की घटना सामने आई है। यह घटना मानवता को शर्मसार कर देने वाली है और प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है। बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र में एक महिला की अधजली लाश मिली थी, जिसकी पहचान गीता श्री विश्वास के रूप में की गई। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में शव को रखकर अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


प्रशासन की लापरवाही के कारण शव को कचरा गाड़ी में ले जाना पड़ा, जो एक बड़ी विडंबना है। जिले के सभी जिम्मेदारों को इस घटना पर संज्ञान लेते हुए ध्यान देने की जरूरत है ताकि ऐसी घटना जिले में फिर ना हो इस घटना की जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। शव को ले जाने के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटना फिर ना हो। बताया जा रहा है कि कल बाकी मोगरा के सोमवारी बाजार के पास कालोनी में अर्धनग्न लाश मिली थी जहा जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया था शव की पहचान करवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया रहा था तब इस तरह की घटना सामने आई। बांकी मोंगरा थाना पुलिस ने बताया कि लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे जहां उसकी पहचान एसईसीएल कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय गीता श्री विश्वास पति स्वर्गीय अहिन्दर विश्वास जो घर में अकेली थी पुलिस जांच में पता चला है कि महिला ने सुसाइड करने की कोशिश की है आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर बहुत गंभीरता से मामले को लिया गया है। वही जांच अधिकारी सस्पेंड कर दिया गया है और कौन-कौन दोषी है इस पर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed