{"_id":"64119a213113409c3709b285","slug":"villagers-oppose-survey-for-coal-block-by-ground-vibration-method-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: कोल ब्लाक के लिए भू-कंपन विधि से सर्वे का ग्रामीणों ने किया विरोध, महिलाएं और कर्मचारी आए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: कोल ब्लाक के लिए भू-कंपन विधि से सर्वे का ग्रामीणों ने किया विरोध, महिलाएं और कर्मचारी आए आमने-सामने
Wed, 15 Mar 2023 03:42 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Wed, 15 Mar 2023 03:42 PM IST
सार
कोरबा वन मंडल के दर्जन भर गांव में सर्वे होना है। कोल ब्लाक के लिए दो साल से विरोध के बीच काम चल रहा है। इससे पहले दो दिन पहले महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर काम बंद कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
कोल ब्लाक के लिए भू-कंपन विधि से सर्वे का ग्रामीणों ने किया विरोध
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजाडाही कोल ब्लाक है के लिए भू कंपन विधि से सर्वे का विरोध जारी है। ठेका कंपनी के कर्मचारी बिचौलियों के साथ गांव पहुंच रहे हैं। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। कोदवारी में दबाव बनाने पर महिलाओं के साथ उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि कोरबा वन मंडल के दर्जन भर गांव में सर्वे होना है। कोल ब्लाक के लिए दो साल से विरोध के बीच काम चल रहा है। इससे पहले दो दिन पहले महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर काम बंद कराने की मांग की थी। इस दौरान कर्मचारियों पर गाली-गलौच और अभद्रता का आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है भारी विस्फोट से जल, जंगल और जमीन को खतरा है। बिना जन सुनवाई और ग्राम सभा की अनुमति के ही सर्वे की स्वीकृति दी गई है।