फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villagers from four panchayats protested blocking the Kapura bypass main road in Korba

कोरबा: चार पंचायतों के ग्रामीणों का प्रदर्शन, जाम रहा कपूरा बाईपास मुख्य मार्ग, प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला

Fri, 31 Oct 2025 06:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 31 Oct 2025 06:12 PM IST
सार

कोरबा में क्षेत्र की बदहाल सड़कों और लगातार हो रहे हादसों से त्रस्त ग्रामीणों का सब्र आखिर टूट गया। शुक्रवार को चार ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने कपूरा बाईपास मुख्य मार्ग पर उतरकर सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन
Villagers from four panchayats protested blocking the Kapura bypass main road  in Korba
चार पंचायतों के ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में क्षेत्र की बदहाल सड़कों और लगातार हो रहे हादसों से त्रस्त ग्रामीणों का सब्र आखिर टूट गया। शुक्रवार को चार ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने कपूरा बाईपास मुख्य मार्ग पर उतरकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्री बसों, चार पहिया वाहनों और बाइक सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


चार पंचायतों के ग्रामीण एकजुट होकर सड़क पर उतरे 
ग्राम पंचायत लखनपुर, सुतर्रा, विजयपुर और ढेलवाडीह के ग्रामीणों ने जनपद सदस्य के साथ मिलकर जर्जर सड़क और भारी वाहनों के परिवहन पर रोक लगाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है और भारी वाहनों की आवाजाही से हालत और बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, कहा–हादसे आम बात हो गए हैं
ग्रामीण महिला ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि सड़क पर प्रतिदिन दो बार पानी का छिड़काव किया जाए ताकि धूल और मिट्टी से लोगों को राहत मिल सके, साथ ही भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष से प्रशासन को ज्ञापन, फिर भी कार्रवाई नहीं
ग्रामवासी यदुनंदन जायसवाल ने बताया कि सूतर्रा से सिंघाली तक करीब तीन किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों ने पिछले एक साल में कई बार ज्ञापन सौंपा, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में सड़क की खस्ता हालत के कारण एक ग्रामीण की मौत भी हो गई, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और भी पंचायत के ग्रामीण एक साथ मिलकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। लगभग 5 घंटे तक चक्का जाम चला रहा और लोग अपनी मांगों को लेकर सड़क पर बैठे रहे।


इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही जहां यात्री बस चार पहिया वाहन के अलावा बाइक सवार लोगों को भी रोका गया आपातकालीन एंबुलेंस जैसी सेवाओं को बाधित नहीं किया गया। इस घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तना थी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। पोड़ी उपरोड़ा के तहसीलदार सुमन मानिकपुरी ने बताया कि सूतर्रा मार्ग पर भारी वाहनों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर विभाग द्वारा जल्द सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर समझाइश दी, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed