फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villagers clashed with Excise Department team after illegal liquor was caught in Korba

Korba Crime: अवैध शराब पकड़ी तो आबकारी विभाग की टीम से भिड़े ग्रामीण, जब्ती के दौरान देर रात हंगामा

Thu, 13 Jul 2023 02:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Jul 2023 02:47 PM IST
सार

कोरबा में बुधवार देर रात अवैध शराब पकड़े जाने के बाद जमकर हंगामा हो गया। कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम से ग्रामीण भिड़ गए। टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। 

विज्ञापन
Villagers clashed with Excise Department team after illegal liquor was caught in Korba
आबकारी विभाग की टीम से विवाद करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार देर रात अवैध शराब पकड़े जाने के बाद जमकर हंगामा हो गया। कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम से ग्रामीण भिड़ गए। टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि जब्ती बनाने के दौरान ग्रामीण एकत्र हो गए और विरोध करने लगे। हालांकि अभी तक इस संबंध में आबकारी विभाग की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम फरसवानी में बुधवार रात आबकारी विभाग की टीम कच्ची शराब की अवैध बिक्री की सूचना पर पहुंची थी। टीम ने कुछ ग्रामीणों के घर में छापा मारकर  शराब जब्त भी कर ली। तभी ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और टीम को घेर लिया। कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ती जताई और विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में बहस और धक्का-मुक्की होने लगी। इस पर टीम ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि टीम से मारपीट भी की गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 
विज्ञापन




थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया। जिले का सीमांत इलाका होने के कारण चांपा पुलिस को भी सूचना दी गई। जिससे वह पहले पहुंचे और स्थिति को संभाल सकें। फिलहाल पुलिस ने मामला शांत कराया और टीम को गांव से बाहर निकाला। आबकारी विभाग की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं जब्त शराब को लेकर ज्यादा जानकारी विभाग के ही अधिकारी दे सकते हैं। मामला दर्ज होगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed