फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villagers beat up two youths for speeding on a bike broke their heads FIR lodged against six people in Korba

Korba: तेज रफ्तार बाइक चलाने पर गांव वालों ने दो युवकों को जमकर पीटा, फोड़ा सर, छह लोगों पर एफआईआर दर्ज

Sun, 20 Apr 2025 06:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Apr 2025 06:55 PM IST
सार

कोरबा जिले के थाना पसान क्षेत्र में शादी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार चार युवकों से नशे में धूत कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की जिससे दो लोगों के सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों बेहोश हो गए।

विज्ञापन
Villagers beat up two youths for speeding on a bike broke their heads FIR lodged against six people in Korba
मारपीट में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के थाना पसान क्षेत्र में शादी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार चार युवकों से नशे में धूत कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की जिससे दो लोगों के सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों बेहोश हो गए। आनन-फानन में डायल 112 की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पीड़ित पक्ष ने मारपीट करने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पसान क्षेत्र का है। जहां  ग्राम पंचायत पुटिपखना निवासी चार युवक दो बाइक में सवार होकर शादी में शामिल होने ग्राम मतीन (घोधरापारा) गए थे, जहां शनिवार शाम को घर वापस लौट रहे थे। 7:30 बजे ग्राम सासिन बाजार के पास पहुंचे थे कि उसी समय सुरेश पिता रामजीत, राजपाल पिता रामजीत, राजू पिता उजियार सिंह, सुरज पिता ना.मा. ने उनका रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगे, मना करने पर नहीं माने। नशे में धूत आरोपियों ने लाठी डंडे, हाथ और लात घुसे से उनकी जमकर मारपीट कर दी।मारपीट करने वालो का आरोप है कि गांव के अंदर तेज रफ्तार बाइक चला रहे हो।
विज्ञापन


 आरोपियों के साथ एक महिला भी शामिल थी। मारपीट की घटना संत कुमार, राकेश कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आईं जिससे दोनो बेहोश हो गये।आनन फानन में डायल 112 को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर 112 की टीम पहुंची घायलों को जटगा अस्पताल में इलाज कराया गया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने जटगा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे लेकिन जटगा चौकी में कार्यरत कर्मचारी सो रहे थे। जिस कारण से बांगो थाना पहुंचे जहां आरोपी सुरेश, राजू, उजियार, राजपाल, सूरज सहित एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed