{"_id":"68a3278008f830c5bc0ecd0b","slug":"village-where-raw-liquor-is-made-in-homes-children-have-become-addicts-villagers-reached-the-collectorate-in-k-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: ऐसा गांव जहां घरों में बनती है कच्ची शराब, बच्चे हो गए नशे के आदी, कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: ऐसा गांव जहां घरों में बनती है कच्ची शराब, बच्चे हो गए नशे के आदी, कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
Mon, 18 Aug 2025 06:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 18 Aug 2025 06:56 PM IST
सार
कोरबा के करतला ब्लॉक का सेन्द्रीपाली ऐसा गांव जहां अधिकांश घरों में महुए की कच्ची शराब बनाई जाती है। इसके अलावा यहां देशी और अंग्रेजी शराब भी अवैध रूप से बिक रही है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के करतला ब्लॉक का सेन्द्रीपाली ऐसा गांव जहां अधिकांश घरों में महुए की कच्ची शराब बनाई जाती है। इसके अलावा यहां देशी और अंग्रेजी शराब भी अवैध रूप से बिक रही है। इसके चलते यहां बड़े ही नहीं बच्चों को भी नशे की लत पड़ गई है। इसके विरोध में ज्ञापन सौंपने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं कोरबा कलेक्ट्रेट पहुंची। महिलाओं ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस पहुंचती तो है मगर पर्याप्त कार्रवाई नहीं करती। आलम यह है कि लोग दिन भर मदिरापान में लगे रहते हैं, और उनकी यह आदत नहीं छूट रही है।
विज्ञापन
सुकृता बाई ने बताया कि ग्राम पंचायत सेन्द्रीपाली के अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्राम नवाडीह, अमेराभांठा एवं बासिनपारा में बहुत अधिक मात्रा में महुआ की शराब बनाकर बिक्री किया जा रहा है, साथ ही अंग्रेजी, देशी शराब का भी अवैध रूप से बिक्री किया जा रहा है। जिसके कारण हमारे ग्राम पंचायत में चोरी, मार-पीट और अशांति का महौल निर्मित हो रही है, गांव के नाबालिक लड़के भी गांव में शराब बनने के कारण नशे के लत में डुब रहे हैं जो कि हमारे लिए एक चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन
मीरा बाई पटेल ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत सेन्द्रीपाली में कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास, 100 सीटर कन्या छात्रावास एवं प्री. मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भी संचालित है स्कूल की छुट्टी के समय शराबियों का आना-जाना लगा रहता है कोई तेज रफ्तार गाड़ी दौड़ा रहा है तो कोई गाली गलौच करते रहते हैं। स्कूल की बालिकायें एवं ग्रामीण महिलायें शराबियों के कारण असुरक्षीत हैं, गांव में शराब बनने के कारण आस-पास के गांव के लोग शराब पीने आते हैं और नशे की हालत में कही पर भी संदिग्ध रूप में सोये रहते हैं यहां के कई मोहल्ले तो शराबियों का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन