{"_id":"67cfb9b9fb3f827aa807afe8","slug":"video-of-a-fight-at-kotwali-police-station-in-korba-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: थाना परिसर में जमकर हुई मारपीट... चले लात घूंसे, इस बात पर बिगड़ा माहौल; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: थाना परिसर में जमकर हुई मारपीट... चले लात घूंसे, इस बात पर बिगड़ा माहौल; वीडियो वायरल
Tue, 11 Mar 2025 09:49 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:49 AM IST
सार
कोरबा में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। सबसे पहले कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों लोग थाने पहुंचे। जहां जमकर बवाल मचा।
विज्ञापन
थाना परिसर में जमकर हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड में अशरफ मेमन और गुलाम शेखानी के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद हड़कप मच गया। बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों के ही आदमी मौके पर पहुंचे और विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर हुए विवाद के बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली थाना शिकायत दर्ज करने पहुंचे। जहां कोतवाली थाना परिसर पर दोनों के बीच फिर से मारपीट हो गई। दोनों एक दूसरे पर लात घूंसे और मुक्का चलाने लगे। दोनों के बीच मारपीट और गली गलौज सुनकर थाने के अंदर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़कर बाहर पहुंचे।
विज्ञापन
लेकिन तब तक दोनों खून से लहूलुहान हो चुके थे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्ष के लोग कोतवाली थाना परिसर पर पहुंच गए और भीड़ लग गई। पुलिस ने किसी तरह सभी को कोतवाली थाना से बाहर भगाया। दोनों एक दूसरे के खिलाफ शिकायत कर ही रहे थे कि फिर से विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। जहां पुलिस ने दोनों की शिकायत पर तत्काल मुलायजा के लिए अस्पताल रवाना किया गया।
विज्ञापन
इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्क ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजीश को लेकर अशरफ मेमन और गुलाब मोहम्मद के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इससे पहले भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था।