फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Veteran leaders participated in BJP worker conference in Korba

Korba: बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिग्गज नेता हुए शामिल, रमन सिंह बोले- घोटाला होगा तो छापा जरूर पड़ेगा

Thu, 24 Aug 2023 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 24 Aug 2023 06:41 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल में जितने भी हालात पैदा हुए है जितने भी ईडी, सीडी की कार्रवाई हुई हैं उनमें मुख्यमंत्री व उनकी पूरी टीम शामिल है।

विज्ञापन
Veteran leaders participated in BJP worker conference in Korba
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी का कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही कोरबा जिले के बीजेपी जनप्रतिनिधियों के साथ- साथ इस सम्मेलन में हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने पाली तानाखार विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। सम्मेलन में बीजेपी के दिग्गत नेताओं ने अपने उद्बोधन से कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। साथ ही पाली तानाखार विधानसभा के लगभग सात हज़ार छह सौ लोगों ने बीजेपी प्रवेश किया। मुख्य अतिथियों ने सभी को बीजेपी का गमछा पहनाकर का स्वागत किया। 

विज्ञापन

 


नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरा की लाली, शराब के दलाली है। वहीं बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार लबरा सरकार है। छत्तीसगढ़ आज धर्मांतरण व भृष्टाचार का गढ़ बन गया है। पाली तानाखार के पूर्व विधायक व बीजेपी नेता राम दयाल उइके ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल में जितने भी हालात पैदा हुए है जितने भी ईडी, सीडी की कार्रवाई हुई हैं उनमें मुख्यमंत्री व उनकी पूरी टीम शामिल है। और आज एक नया मामला सामने आया है जिसमे सट्टा के मामले में ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री के वरिष्ठ साथी व उनके सलाहकार के यहां छापा मारा। इससे साफ जाहिर होता है कि छत्तीसगढ़ में जितने भी भ्रष्टाचार होते हैं उनका सीधा तार मुख्यमंत्री से ही जुड़ता है। छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाला होगा तो ईडी का छापा पड़ेगा ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed