{"_id":"6aabeffc984cd4350506fe8f","slug":"venomous-cobra-found-during-vishwakarma-puja-at-korbas-200-mw-plant-workshop-sparking-panic-later-safely-rescued-korba-news-c-1-1-noi1487-4734756-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: विश्वकर्मा पूजा के बीच फन फैलाकर बैठा कोबरा, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी, सुरक्षित रेस्क्यू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: विश्वकर्मा पूजा के बीच फन फैलाकर बैठा कोबरा, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी, सुरक्षित रेस्क्यू किया
Fri, 18 Sep 2026 10:08 AM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:08 AM IST
सार
पावर प्लांट की वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा के दौरान अचानक कोबरा निकल आया। फन फैलाए जहरीले सांप को देखते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और पूजा रोकनी पड़ी। वन विभाग और RCRS की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
पावर प्लांट की वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा के बीच जहरीला कोबरा
विस्तार
जिले के 200 मेगावाट पावर प्लांट की वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा के दौरान जहरीला कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को फन फैलाए और फुंकार मारते देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और RCRS की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार 200 मेगावाट पावर प्लांट स्थित वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक कर्मचारी की नजर वर्कशॉप के अंदर मौजूद कोबरा पर पड़ी। सांप फन फैलाए हुए था। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए पूजा और काम रोकना पड़ा।
सूचना मिलते ही पहुंची रेस्क्यू टीम
कोबरा दिखाई देने के बाद तत्काल वन विभाग और RCRS की टीम को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू से पहले आसपास मौजूद लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी पर किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कांकेर: जन अदालत लगाकर ग्रामीण की हत्या करने वाले नक्सली को सात साल बाद उम्रकैद
इसके बाद अविनाश यादव और मानस ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कोबरा को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ने के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया।
कोबरा का रेस्क्यू होते ही लौटी रौनक
कोबरा को वर्कशॉप से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम दोबारा शुरू किया गया। वन विभाग और RCRS की टीम ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे स्वयं पकड़ने या मारने की कोशिश करें। सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दें।