{"_id":"65826fa8241e8b416206b885","slug":"uncle-nephew-died-in-a-road-accident-in-korba-2023-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident In Korba: हाईवे पर भीषण हादसा, चपेट में आने से चाचा की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident In Korba: हाईवे पर भीषण हादसा, चपेट में आने से चाचा की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
Wed, 20 Dec 2023 10:10 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:10 AM IST
सार
कोरबा में उरगा हाटी राजमार्ग पर ठेला लेकर बाजार से घर लौट रहे चाचा भतीजा को माजदा वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें चाचा-भतीजे को चोट लगी है। उरगा हाटी राजमार्ग पर ठेला लेकर बाजार से घर लौट रहे चाचा भतीजा को माजदा वाहन ने चपेट में ले लिया। चाचा की मौके पर मौत हो गई और भतीजा गम्भीर रूप से घायल हो गया। ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ भाग निकला। हादसे के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने देर रात तक चक्काजाम किया। अब उचित मुआवजे के साथ चालक की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के आश्वासन के बाद देर रात चक्काजाम खत्म हुआ। यह घटना करतला थाना अंतर्गत उरगा हाटी राजमार्ग स्थित नोनबिर्रा के पास की बताई जा रही है। करतला थानांतर्गत ग्राम नोनबिर्रा निवासी भागीरथी प्रजापति की मौत हो गई है।