फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two people injured in two separate accidents in Korba

Korba Road Accident: कोरबा में भीषण सड़क हादसे...कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे लोग; ऐसे हुई टक्कर

Fri, 02 Jan 2026 02:23 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: राहुल तिवारी Updated Fri, 02 Jan 2026 02:23 PM IST
सार

कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, हालांकि कुछ लोग घायल हुए।
 

विज्ञापन
Two people injured in two separate accidents in Korba
सड़क हादसे में दो घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि दोनों हादसों में किसी की जान नहीं गई, हालांकि कुछ लोग घायल हुए। एक हादसे में कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई, जबकि दूसरे में दो कारें आमने-सामने भिड़ गईं। पुलिस ने दोनों मामलों में यातायात व्यवस्था को संभाला।
विज्ञापन


तेज रफ्तार कार बिजली खंभे से टकराकर पलटी
बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाभांठा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भेजा गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज गति से वाहन चलाने वाले नजर आते हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं। 
विज्ञापन


दर्री ओवर ब्रिज पर दो कारों की भीषण टक्कर
दर्री थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। भाटापारा निवासी राहुल एक्का ने बताया कि वे अपनी मारुति डिजायर से कोरबा की ओर आ रहे थे। दर्री ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य मारुति डिजायर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरबा से आ रही डिजायर का संतुलन बिगड़ गया और वह घूमकर दर्री पावर प्लांट की ओर चली गई, एक पहिया भी अलग हो गया। दोनों गाड़ियों के इंजन के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, एयरबैग खुलने से तीन लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed