फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two girl students returning home from school were molested by taking them to the forest

Korba: स्कूल से घर लौट रही दो छात्राओं को जंगल ले जाकर की छेड़छाड़, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को घेरा

Sat, 15 Jul 2023 11:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Jul 2023 11:11 AM IST
सार

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेलवाडीह में स्कूल से छुट्टी होने के बाद पैदल अपने घर वापस लौट रही दो छात्राओं को एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जाकर छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
Two girl students returning home from school were molested by taking them to the forest
Korba News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेलवाडीह में स्कूल से छुट्टी होने के बाद पैदल अपने घर वापस लौट रही दो छात्राओं को एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जाकर छेड़छाड़ की और अश्लील वीडियो भी बनाया। घटना के बाद मामले को लेकर बवाल मच गया। सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस बल मौके पर पहुंचा तब जाकर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ढेलवाडीह के सरकारी स्कूल में दो किलोमीटर दूर एक गांव से आठवीं और सातवीं की छात्रा पैदल पढ़ने जाती हैं। शुक्रवार की शाम चार बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों सहेली पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान ढेलवाडीह निवासी युवक उनके पास पहुंचा उनके गांव तक लिफ्ट देने के बहाने दोनों छात्राओं को अपनी बाइक पर बैठा लिया। उसके बाद जंगल के रास्ते जल्दी घर पहुंचने की बात कहते हुए बहला-फुसलाकर युवक उन्हें जंगल लेकर चला गया। उसके बाद युवक दोनों छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल में वीडियो बनाने लगा। छात्राओं ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर बाइक पर जा रहे दो ग्रामीण रुक गए। जिन्हें देख आरोपी युवक भाग गया। काफी तलाश करने के बात भी आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने के बाद छात्राओं के परिजनों और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने आरोपी के घर को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed