फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two bikes collided face to face a young man died accident

Korba: दो बाइकों में आमने- सामने से जोरदार भिडंत, हादसे में एक युवक की मौत, साल भर पहले हुई थी मृतक की शादी

Tue, 14 Mar 2023 09:13 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 Mar 2023 09:13 AM IST
सार

मृतक के दोस्त अखिलेश भारिया ने बताया की एनटीपीसी प्लांट से काम कर रात में वापस घर लौट रहे थे इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों ने टक्कर मार दी।   

विज्ञापन
Two bikes collided face to face a young man died accident
दो बाइकों में आमने- सामने से जोरदार भिडंत, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे में एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रात करीब साढ़े 12 बजे दोपहिया वाहन सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से जा भिड़ी। हादसे में बुरी तरह से घायल युवक को सीएसईबी के अस्पताल में प्राथमिकी उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एनटीपीसी प्लांट में ठेका कर्मी के रुप में काम करने वाले दो युवक बीती रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। दर्री के राजीव नगर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। इस हादसे में हरि सिंह नामक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी सामान्य रुप से घायल हो गया। बताया जा रहा है,कि रात करीब साढ़े 12 बजे दोनों ड्युटी समाप्त कर प्लांट से अपने घर की तरफ जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने घायलों को सीएसईबी के अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिकी उपचार देने के बाद सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। हादसे में गंभीर रुप से घायल हरि सिंह का उपचार चल ही रहा था,कि आधे घंटे बाद उसने आखिरी सांस ली। मृतक के साथी ने बताया कि हरि सिंह के विवाह को साल भर ही हुआ है,ऐसे में उसकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

 

मृतक का दोस्त अखिलेश भारिया ने बताया की दोनों दोस्त है एनटीपीसी प्लांट से काम कर रात में वापस घर लौट रहे थे इस दौरान सामने से आ रही बाइक सवार तीन लोगों ने ठोकर मार दिया राहगीरों ने इसकी सूचना 112 को दी जहाँ अस्पताल के लिए रवाना किया गया।सामने से आ रही बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिसके चलते ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिला चौकी में  पदस्थ रविन्द्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मामले में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए मर्ग डायरी दर्री थाना भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed