{"_id":"689348bcbcb32e285d0483fa","slug":"trailer-trampled-bike-rider-he-died-on-spot-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को फूंकने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को फूंकने का किया प्रयास
Wed, 06 Aug 2025 06:11 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:11 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद ट्रेलर को आग के हवाले करने का प्रयास किया और सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
मौके पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत गेवरा कुसमुंडा टिपर मार्ग पर बाजार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे, कोयले से भरे एक ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचल दिया, जिसमें बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक का नाम आशीष कुमार कंवर 35 वर्ष पिता वीरू कुमार कंवर बताया जा रहा है। वह कुसमुंडा के चुनचुनी बस्ती का रहने वाला था। घटना उपरांत स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक किसी निजी कंपनी में काम करता था और बाइक में सवार होकर किसी काम से वो कुसमुण्ड की तरफ जा रहा था, इस दौरान यह घटना सामने आई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई, वहीं मृतक की पहचान होने के बाद इसकी सूचना उनके परिजनों को दी और मौके पर परिजन पहुंचे, जिनका रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद ट्रेलर को आग के हवाले करने का प्रयास किया और सड़क जाम कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य किया। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। स्थानीय विधायक ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतक के परिजनों को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन