{"_id":"64aec130ad064ff1010f6d1a","slug":"tomato-worth-rs-25-thousand-stolen-from-vegetable-seller-s-house-tamatar-ki-chori-in-korba-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टमाटर की चोरी: सब्जी विक्रेता के घर से 25 हजार रुपये का कैरेट ले गए चोर; दुकानदार बोला- दूसरी बार ऐसा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टमाटर की चोरी: सब्जी विक्रेता के घर से 25 हजार रुपये का कैरेट ले गए चोर; दुकानदार बोला- दूसरी बार ऐसा हुआ
Wed, 12 Jul 2023 08:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 12 Jul 2023 08:35 PM IST
सार
कोरबा में एक सब्जी व्यवसायी के घर से टमाटर से भरी कैरेट चोरी हो गई। उसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। इससे पहले भी उसके घर से टमाटर की चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
व्यापारी के घर में रखा टमाटर। यहीं से एक कैरेट चोरी हो गई।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कभी पांच से दस रुपए प्रति किलो की दर से बिकने वाले टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बाजारों में इसकी कीमत 120 से 140 रुपये किलो है। ऐसे में अब चोर भी सोने-चांदी को छोड़कर टमाटर की चोरी करने में लगे हैं। ताजा मामला कोरबा जिले का है। यहां पर एक सब्जी व्यवसायी के घर से टमाटर से भरी कैरेट चोरी हो गई। उसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। इससे पहले भी उसके घर से टमाटर की चोरी हो चुकी है। इसके बाद मानिकपुर पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी है टमाटर की चोरी
जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल के झोपड़ीपारा निवासी कैलाश टंडन सब्जी व्यवसायी है। उसने अपने घर में टमाटर से भरे पांच कैरेट खरीद कर रखे थे। जब वह बुधवार सुबह सोकर उठा तो उसमें से एक कैरेट गायब था। उसने परिवार वालों ने उसके बारे में पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद कैलाश ने मामला दर्ज कराया। कैलाश का कहना है कि किसी जानकारी व्यक्ति ने ही उसके घर से टमाटर की चोरी की होगी। इससे पहले भी इस तरह की घटना उसके साथ घट चुकी है। हालांकि तब रिपोर्ट नहीं की थी।
विज्ञापन
किसी जानकार पर ही चोरी का शक
कैलाश ने बताया कि टमाटर अभी काफी महंगा है 100 रुपये से लेकर 120, 130 रुपये किलो के भाव से बिक रहा है। उसने सात कैरेट टमाटर खरीदा है। एक पेटी उसे 25 हजार रुपये की पड़ी है। उसने बताया कि आसपास असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है जो दिन रात शराब गांजा पीकर मस्त रहते हैं। अभी टमाटर जिस तरह से मंगाया और चोरी हुआ है इससे उसको काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल मानिकपुर चौकी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही टमाटर चोर तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन