फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three youths returning their home village vote became victims of accident one died on spot in Korba

Korba: मतदान करने गृहग्राम लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, एक की मौके पर मौत, दो का उपचार जारी

Sun, 05 May 2024 02:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 May 2024 02:41 PM IST
सार

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा के समीप बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी बाइक सड़क पार कर रही है भैंस से टकरा गई। लहू लुहान सड़क पर पड़े युवकों की तमाशबीनों ने मदद नहीं की।

विज्ञापन
Three youths returning their home village vote became victims of accident one died on spot in Korba
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा के समीप बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी बाइक सड़क पार कर रही है भैंस से टकरा गई। लहू लुहान सड़क पर पड़े युवकों की तमाशबीनों ने मदद नहीं की। जब तक 108 घटनास्थल पर पहुंचती तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। शेष दोनों घायल युवकों को कटघोरा लाकर भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मृतक 25 वर्षीय रूपेश कुमार सूर्यवंशी अपने बड़े भाई कमलेश और एक मित्र के साथ सरगुजा से अपने गृह ग्राम बिलासपुर लौट रहे थे ताकि 7 तारीख को हुए मतदान में हिस्सा ले सकें। 

विज्ञापन

 

 

मृतक के बड़े भाई कमलेश ने बताया कि मूलतः बिलासपुर के परसाहि गांव के रहने वाले हैं वो और उसका छोटा भाई रूपेश और गांव में रहने वाला एक शैलेन्द्र तीनों एक साथ काम करते थे। सरगुजा के परसा में अडानी कंपनी का काम चल रहा है जहाँ केजीएस कम्पनी के अंर्तगत पोताई का काम चल रहा है। कमलेश ,रूपेश और एक अन्य मित्र रविवार की सुबह काम करने के बाद अपने गृहग्राम बिलासपुर परसाहि मतदान करने जा रहे थे पोड़ी उपरोड़ा एनएच मुख्य मार्ग पर अचानक एक मवेशी दौड़ते हुए सड़क पर आ गया और वो हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन

 

राहगीर तमाशबीन बनकर देखते रहे लेकिन कोई मदद के लिए सामने नहीं आ रहा था 108 को फोन करने पर तत्काल मौके पर पहुंची जहां किसी तरह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे जांच कार्यवाही जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed