फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   There was a stir after male skeleton was found in korba forest

Korba: नर कंकाल मिलने से सनसनी, जांच में जुटी फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

Thu, 17 Aug 2023 11:37 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Aug 2023 11:37 AM IST
सार

कोरबा जिले में एक नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को कंकाल मिलने की सूचना दी। फिलहाल, मौके पर पुलिस टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
There was a stir after male skeleton was found in korba forest
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के एक जंगल में एक नर कंकाल मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने नर कंकाल के अवशेषों और वहां मिले कपड़ों को जब्त कर परीक्षण संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी है। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रंगोले के जंगल में मिले नर कंकाल की पहचान के लिए प्रारंभिक तौर पर जांच की गई। 

विज्ञापन


फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत लापता लोगों के संबंध में भी जानकारी हासिल की। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ने बताया कि नर कंकाल किसका है, यह तो फिलहाल जांच के बाद स्पष्ट होगा। लेकिन मौके से मिले कपड़े के आधार पर रंगोले निवासी प्रकाश सिंह कंवर पिता कृपाल सिंह 26 वर्ष के रूप में पहचान हुई है। 
विज्ञापन


हालांकि, अभी इसे पुष्टि के तौर पर नहीं माना जा सकता है। क्योंकि 26 जुलाई से लापता प्रकाश के परिजनों ने गुमशुदगी की कोई सूचना थाना में दर्ज नहीं कराई है। परिजनों के मुताबिक, प्रकाश 10-15 दिनों के लिए बीच-बीच में कहीं चला जाता और फिर खुद से ही वापस आता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाली थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि कई तरह की आशंकाओं के बीच पुष्टि के लिए चिकित्सकों की सलाह/परीक्षण के साथ ही डीएनए टेस्ट कराए जाने की जरूरत पड़ सकती है। मामले की विवेचना कर रहे हैं। एएसआई डीआर ठाकुर ने बताया कि जिस जगह पर कंकाल मिला है, वह जंगल के भीतर का पगडंडी मार्ग है। जहां से दोपहिया वाहनों की आवाजाही होती रहती है।


नेशनल हाइवे पार कर इस जंगल से लोग आना-जाना करते हैं। घटनास्थल के आसपास कई जगह पर डिस्पोजल गिलास और शराब पीने के प्रमाण मिले हैं। जिससे संभावना है कि मृतक भी शराब पीने के लिए यहां पहुंचा रहा होगा और कोई घटना हुई होगी। परिजनों ने लापता प्रकाश के आदतन शराबी होने की जानकारी पुलिस को दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed