फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Theft worth lakhs took place in a teacher house goods worth lakhs including jewelery and cash were found

Korba: शिक्षिका के घर हुई लाखों की चोरी, ज्वेलरी नकदी समेत लाखों का माल पार, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Jan 2024 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 07:39 PM IST
सार

कोरबा में दर्री थाना के तहत यमुना विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई। जहां चोर घर का मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Theft worth lakhs took place in a teacher house goods worth lakhs including jewelery and cash were found
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में दर्री थाना के तहत यमुना विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई। जहां चोर घर का मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

 

शहर से लगे एनटीपीसी टाउनशिप के यमुना विहार ए 634 आवास रीमा खान और उसके पति निवास करते हैं रीमा खान प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं और उसके पति एनटीपीसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी हैं दोनों मंगलवार की सुबह उठकर अपने अपने काम पर चले गए। जब 12:00 बजे उसका पति लगभग लंच करने घर पहुचा तो देखा कि घर का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उसके होश उड़ गए उसने इसकी सूचना तत्काल दर्री थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन

 

पुलिस जब अंदर घुसी तो घर की अलमारी का ताला टूटा हुआ था वहीं सामान बिखरा हुआ था। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वॉयड का सहारा लिया जहां मौके पर डॉग मास्टर सुनील गुप्ता और डॉग बाघा मौके पर पहुंचे और सेंट लेकर घटना स्थल से भागते हुए एनटीपीसी दीवाल फांद कर आगे की ओर भागा जिसके आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस तलाश कर रही है। मकान मालिक के माने घर के अलमारी में रखे सोने चांदी की जेवरात और एक लाख नगदी रकम चोरी होने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दर्री थाना प्रभारी ने बताया कि इस आवास में यूपीआई कर्मचारी और टाइनी कॉटेज की शिक्षिका निवासरत है जो ड्यूटी पर गए हुए थे। सुबह 12 के आसपास शिक्षिका जब यहां पहुंची तो उसने मकान का ताला टूटा हुआ पाया और भीतर सब कुछ अस्त-व्यस्त देखा। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और साइबर सेल की टीम यहां पहुंची जिसके द्वारा कई बिंदुओं पर जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed