{"_id":"67f62b89478d329a17069863","slug":"theft-worth-lakhs-at-construction-contractor-house-thieves-ran-away-with-diamonds-along-with-gold-and-silver-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के घर पर लाखों की चोरी, सोने और चांदी के बिस्किट समेत हीरा ले भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के घर पर लाखों की चोरी, सोने और चांदी के बिस्किट समेत हीरा ले भागे चोर
Wed, 09 Apr 2025 01:53 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:53 PM IST
सार
कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के मध्य एमपी नगर कॉलोनी में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने आधी रात एमपी नगर के एमआईजी 1/139 नंबर के मकान में धावा बोलकर करीब दस से 15 लाख रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के घर लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के मध्य एमपी नगर कॉलोनी में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने आधी रात एमपी नगर के एमआईजी 1/139 नंबर के मकान में धावा बोलकर करीब दस से 15 लाख रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने 50 हजार रुपए नकदी रकम के साथ ही सोने,चांदी और हीरे के जेवरातों पर हाथ साफ किया है। सुबह सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्कॉड के माध्यम से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बता जा रहा है कि मकान मालिक सुजीत कुमार कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है जो कोरबा शहर के अलावा दूसरे जिलों में भी ठेकेदारी का काम करता है सुजीत अपने परिवार के साथ किसी काम से भिलाई गया हुआ है। उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसके घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन
पड़ोस में ही रहने वाली उसकी छोटी बहन रूमा शर्मा ने बताया कि दो मंजिला घर पर उसका भाई सुजीत निवास करता है नीचे में सह परिवार रहते हैं वहीं ऊपर में किराया पर दिया गया। बुधवार की सुबह जब ऊपर किराएदार उठे और स्कूल छोड़ने जाने के लिए दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से बंद था इसके बाद उसने फोन कर इसकी जानकारी आसपास लोगों को दी और बाहर से दरवाजा खोला गया जब नीचे जाकर देखें तो नीचे रूम का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और अंदर का अलमारी रेक टूटा मिला इसके अलावा बेडरूम का सामान बिखरा हुआ था। उसने इसकी जानकारी अपने भाई को फोन करके दी जहां उसने बताया कि घर पर लगभग 12 से 15 लाख के सोने चांदी के बिस्किट और हीरा समेत ₹50000 नगदी रकम रखे हुए हैं जहां कर अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर फराक हो गए हैं।
विज्ञापन
जहां इसकी शिकायत तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई पुलिस मौके पर पहुंच जांच कार्रवाई करते हुए मौके पर डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया जहां सेंट लेकर डॉग बाघा ने एमपी नगर चौराहे तक दौड़ लगाया जिसके आधार पर पुलिस ने जांच कार्यवाही शुरू की तो चोरी हुए घर से कुछ दूरी पर चोट सीसीटीवी कैमरे में कैद नजर आए जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पताशा साजी में जुट गई है। वहीं चोरी की सूचना के बाद मकान मालिक को सूचना दी गई है जहां भिलाई से कोरबा वापसी की जा रही है।पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदीग्ध युवक नजर आए है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।