फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Theft in mines and plants junk being sold in large quantities from CSEB power plant in Korba

Korba: खदान और प्लांटों में चोरी, सीएसईबी पावर प्लांट से भारी मात्रा में बिक रहा कबाड़, पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 18 Apr 2025 07:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Apr 2025 07:06 PM IST
सार

कोरबा जिले की दर्री पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की गई भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Theft in mines and plants junk being sold in large quantities from CSEB power plant in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले की दर्री पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की गई भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री में 270 किलोग्राम कॉपर वायर और अन्य सामान शामिल हैं।जिनकी कीमत लगभग दो लाख से ऊपर बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी योगेश सोनवानी,प्रतीक कसेर,रघु कसेर है।पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर अवैध कबाड़ कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना दर्री और साइबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।आरोपियों के कब्जे से जब्त सामग्री में 150 किलोग्राम जला हुआ कॉपर वायर जब्त किया गया है।

विज्ञापन

 

तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। आरोपियों पर चोरी और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए गए हैं। दर्री थाना प्रभारी ललित चंद्रा ने बताया कि सीएसईबी प्लांट, दर्री पश्चिम से कॉपर की चोरी की गई थी जहां चोर चोरी की घटना का अंजाम देने के बाद पड़ोसी जिले शक्ति में कबड्डी के पास खापा दिए थे पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा और उससे पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ लगभग 2 लाख से अधिक कीमती कॉपर वायर जप्त किया गया है।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही बाकी मोंगरा, कुसमुंडा, और दर्री थाना पुलिस ने औद्योगिक संयंत्र से होने वाली कबाड़ चोरी करने के मामले में आरोपियों को पकड़ा था फिर से सीएसईबी पावर प्लांट में चोरी की घटना ने पोल खोल कर रख दी है कि किस तरह से अभी भी औद्योगिक नगरी में कबाड़ का खेल चल रहा है। सीएसईबी पावर प्लांट में जबकि सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं वहीं सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी हो रही चोरी समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed