{"_id":"63d0e387d958195bb849352b","slug":"theft-by-breaking-into-government-ration-shop-in-chhattisgarh-korba-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन की दुकान में सेंधमारी: स्कूल में घुसकर तोड़ी दुकान की दीवार, नकदी सहित चावल-चीनी के बोरे ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन की दुकान में सेंधमारी: स्कूल में घुसकर तोड़ी दुकान की दीवार, नकदी सहित चावल-चीनी के बोरे ले गए
Wed, 25 Jan 2023 01:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Jan 2023 01:38 PM IST
सार
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। इनसे पता चला है कि चोर आंगनबाड़ी केंद्र के अहाता फांदकर पहले स्वामी आत्मानंद स्कूल में गए। फिर वहां से दुकान की दीवार तोड़ी और अंदर घुसकर चोरी की। पुलिस को आशंका है कि नशेड़ियों ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मेज की दराज तोड़कर चोरों ने निकाली नकदी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में चोरों ने मंगलवार रात एक सरकारी राशन की दुकान में सेंध लगा दी। चोर वहां से नकदी सहित शक्कर (चीनी) और चावल से भरे बोरे ले गए। अगले दिन सुबह जब दुकान संचालक पहुंचा तो चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। इससे पता चला है कि चोरों ने स्कूल में घुसकर दुकान की दीवार तोड़ी है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर-14 में पंप हाउस में सरकारी राशन की दुकान का संचालन होता है। उसके बगल में ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल है। संचालक किशन अग्रवाल सुबह दुकान में पहुंचा तो देखा कि सामान बिखरा हुआ और मेज की दराज खुली थी। दुकान की दीवार एक जगह से टूटी हुई है। गल्ले से चोर तीन हजार रुपये ले गए हैं। अभी सामान की चोरी का आंकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
संचालक किशन अग्रवाल ने बताया कि जनता समूह सोसायटी के नाम से दुकान संचालित है। वह मंगलवार शाम राशन वितरण करने के बाद ताला बंद कर घर चला गया था। सुबह पूर्व वार्ड पार्षद राम गोपाल यादव ने फोन कर बताया कि दुकान पर सेंघमारी हुई है। इस पर वह दुकान में पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि कितनी बोरी राशन चोरी हुए हैं, उसके लिए वितरण पंजी से मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन