फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   The dead body was lying inside the room for a week neighbors informed the police after smelling foul smell in

कोरबा: एक सप्ताह से कमरे के अंदर पड़ा था शव, पड़ोसियों को दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना, जांच जारी

Sun, 29 Jun 2025 03:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Jun 2025 03:17 PM IST
सार

कोरबा में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरपा रोड इंदिरा नगर जैत स्तंभ चौक के पास बस्ती के बीच एक कमरे में लाश पड़ी हुई थी दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को वही मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया।

विज्ञापन
The dead body was lying inside the room for a week neighbors informed the police after smelling foul smell in
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरपा रोड इंदिरा नगर जैत स्तंभ चौक के पास बस्ती के बीच एक कमरे में लाश पड़ी हुई थी दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को वही मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। 28 वर्षीय अजय राजपूत उर्फ पप्पू राजपूत उसके ही घर के कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में मिला। बताया जा रहा है कि रविवार की तड़के सुबह जब लोग उठे इस दौरान घर के अंदर से दुर्गंध आ रहा था लोगों को मामला सन्दिग्ध लगा और इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


अजय और उसका बड़ा भाई अक्षय राजपूत दो लोग ही घर पर रहते थे उसकी एक बड़ी बहन है जो शादी होकर रायपुर चली गई है दोनों भाई की हरकतों से परेशान होकर उसकी मां उसकी बेटी के पास रहती है। इस घटना के बाद परिजनों इसकी सूचना उसकी मां और उसके भाई अक्षय को दी जहां मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई अक्षय ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह रायपुर चल गया था और घर पर उसका भाई अकेले था। जयपुर रायपुर गया उसे दौरान घर पर ताला नहीं लगा था बाहर से ही कुंडी लगा हुआ था। उसके बाद उसका भाई कब कैसे और किन परिस्थिति में यहां आया यह उसे भी इसकी जानकारी नहीं है। अक्षय ने बताया कि उसका भाई अजय टेंट हाउस में काम करता था और कुछ दिनों पहले ही एक कर्मचारी के साथ उसकी मारपीट हुआ था इसलिए मामला उसे संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन


वही बस्ती वाले लोगों की माने तो अजय और उसका भाई दोनों रोजी मजदूरी करते और खाते घर की हालत भी ठीक नहीं है आर्थिक रूप से कमजोर है।कोतवाली थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची इस दौरान दरवाजा खुला हुआ था और कमरे के अंदर उसकी लाश पड़ी हुई थी जहां दुर्गंध आना शुरू हो गया था फोन रिसीव एक्सपर्ट की टीम ने भी सभी पहलुओं पर जांच की है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली गई है परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed