{"_id":"68f4d9a9f854e0987e042bf7","slug":"the-body-of-a-driver-belonging-to-rohan-buildcon-company-was-found-inside-a-bus-at-the-adani-power-plant-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: अडानी पावर प्लांट में बस के अंदर चालक की लाश मिलने से मचा हड़कप, रोहन बिल्डकॉन कंपनी का था चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: अडानी पावर प्लांट में बस के अंदर चालक की लाश मिलने से मचा हड़कप, रोहन बिल्डकॉन कंपनी का था चालक
Sun, 19 Oct 2025 06:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 19 Oct 2025 06:00 PM IST
सार
कोरबा में उरगा थाना अंतर्गत अडानी पावर प्लांट के अंदर में एक बस पर लटकती हुई लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
चालक की लाश मिलने से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में उरगा थाना अंतर्गत अडानी पावर प्लांट के अंदर में एक बस पर लटकती हुई लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया जा देखते ही देखते प्लांट के अंदर कर्मचारियों की भीड़ एकत्रित हो गई इसकी सूचना तत्काल कंपनी के संबंध अधिकारियों को दी गई वही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्रवाई शुरू की।बताया जा रहा है कि यह संडे सुबह की है जब कर्मचारी काम करने पहुंचे इस दौरान बस के अंदर में ही एंगल पर लटकती हुई देखी गई।
विज्ञापन
मृतक 37 वर्षीय राजेश महतो पिता राम प्रकाश महतो बिहार के वैशाली गांव का रहने वाला है जहां कुछ माह पहले ही काम करने बिहार से कोरबा अडानी पावर प्लांट में आया हुआ था।बताया जा रहा है कि मृतक राजेश महतो रोहित बिल्डकॉन कंपनी में बस चलता था जहां कर्मचारियों को लाने ले जाने का काम किया करता था चालक बस पर हु रहता था कभी बाहर तो कभी बस पर ही खाना बनाकर सोता था।
विज्ञापन
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घटना किसी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कंपनी के कर्मचारियों का बयान दर्ज कर मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मृतक राजेश महतो ने यह घातक कदम कब कैसे और किन परिस्थिति में उठाया है यह समझ से परे है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की जेब से मोबाइल भी जप्त किया है जहां संभावना जताई जा रही है कि उसने मौत से पहले किसी न किसी से बातचीत जरूर की होगी जिनसे पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन