फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Suspicious death of six year old Poonam After the accident in Korba

छह वर्षीय पूनम की संदिग्ध मौत: टक्कर के बाद इलाज के बहाने ले भागे आरोपी, कार से मिली मासूम की लाश

Fri, 13 Jun 2025 03:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Jun 2025 03:40 PM IST
सार

कोरबा जिले से लापता छह वर्षीय मासूम पूनम पटेल की लाश हरदीबाजार क्षेत्र में एक कार से बरामद की गई। मासूम के शव के साथ घंटों तक गाड़ी में घूमते रहे आरोपी, पुलिस की सघन नाकेबंदी और पीछा करने के बाद आखिरकार पकड़े गए।

विज्ञापन
Suspicious death of six year old Poonam After the accident in Korba
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले से लापता छह वर्षीय मासूम पूनम पटेल की लाश हरदीबाजार क्षेत्र में एक कार से बरामद की गई। मासूम के शव के साथ घंटों तक गाड़ी में घूमते रहे आरोपी, पुलिस की सघन नाकेबंदी और पीछा करने के बाद आखिरकार पकड़े गए। इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछौद मार्ग पर बीती शाम कार सवारों ने 6 वर्षीय पूनम पटेल को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद किसी परिजन के नहीं होने की स्थिति में आरोपी युवकों ने खुद को मददगार दर्शाते हुए मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही। लेकिन इसके बाद वे मासूम को लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


परिजनों ने जब नजदीकी अस्पतालों में बच्ची का पता नहीं लगाया पाया, तो खोजबीन शुरू की गई। साथ ही पुलिस को गुमशुदगी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि बच्ची की मौत टक्कर के तुरंत बाद हो गई थी, लेकिन आरोपी डर के चलते शव के साथ इधर-उधर घूमते रहे। इतना ही नहीं, शव की दुर्गंध न फैले इसके लिए कार में पूरी रात एसी चलाकर रखा गया।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में हरदीबाजार पुलिस ने चपलता दिखाते हुए भिलाई बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। संदेह बढ़ने पर पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोका और तलाशी में बच्ची का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने कार और आरोपी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई और साजिश भी है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। मृतका की पहचान बछौद निवासी बिट्टू पटेल की पुत्री पूनम पटेल (6 वर्ष) के रूप में हुई है। परिवार में मातम पसरा है और पूरे क्षेत्र में गुस्से का माहौल है। जांच जारी है, और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed