फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   suspicious death of boy who went to work in the field in Korba

Korba: खेत में काम करने गया था 16 साल का लड़का, परेशान हालत में लौटा तो मुंह से निकल रहा था झाग, तोड़ दिया दम

Wed, 19 Jul 2023 04:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Jul 2023 04:47 PM IST
सार

कोरबा में 16 साल के लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। लड़का अपने भाई के साथ खेत में काम करने के लिए गया था। कुछ देर बाद तबीयत ठीक नहीं लगने पर घर लौटा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा थ। 

विज्ञापन
suspicious death of boy who went to work in the field in Korba
लड़के की संदिग्ध मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 16 साल के लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। लड़का अपने भाई के साथ खेत में काम करने के लिए गया था। कुछ देर बाद तबीयत ठीक नहीं लगने पर घर लौटा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा थ। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि सांप के डसने से लड़के की मौत हुई है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोई निवासी 16 वर्षीय रामदीश कंवर अपने बड़े भाई जगदीश कंवर के साथ खेत में काम करने गया था। कुछ देर बाद उसे तबीयब ठीक महसूस नहीं हुई तो वह घर लौट आया, लेकिन पहुंचते-पहुंचते उसके मुंह से झाग बहने लगा। यह देखकर परिजनों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल किया। करीब एक-डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची और उसे अस्पताल ले गए, पर जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन


परिजनों ने सांप के डसने से रामदीश की मौत होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि सही समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती तो जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामदीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा आठवीं की पढ़ाई कर रहा था। चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed