फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Supervisor brutally assaulted in Tuman railway expansion work, multiple injuries, critical, five accused arres

कोरबा: रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला, गांव के युवकों और कंपनी कर्मचारियों ने की पिटाई; गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 07:42 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 07:42 PM IST
सार

रेलवे विस्तार कार्य के दौरान रोजगार और पुराने विवाद को लेकर सुपरवाइजर पर हमला करने का आरोप है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुपरवाइजर का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Supervisor brutally assaulted in Tuman railway expansion work, multiple injuries, critical, five accused arres
रेलवे विस्तार कार्य के सुपरवाइजर की बेरहमी से पिटाई, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान में मारपीट की बड़ी वारदात सामने आई है। रेलवे विस्तार कार्य में लगे पेटी कांट्रेक्टर के सुपरवाइजर के साथ गांव और कंपनी के कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुपरवाइजर की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, घायल का नाम सचिन चौसरिया बताया जा रहा है। आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की है। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान दिख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद पुराने विवाद और अपने व्यक्ति को काम पर लगाने को लेकर हुआ है। रेलवे विस्तार कार्य में लगे सुपरवाइजर और स्थानीय ग्रामीणों के बीच काम को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद गांव के कुछ युवकों और कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर सुपरवाइजर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मारपीट करने वाले आरोपियों का नाम देव कुमार, हिमांशु कुमार, पुष्पेंद्र, नवरत्न और एक अन्य युवक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने बताया कि रेलवे विस्तार कार्य में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। इसी को लेकर यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed