{"_id":"69f08e08dfc838d0cc0f63ae","slug":"stone-pelting-again-on-bharatmala-road-moving-car-attacked-a-woman-was-injured-in-a-similar-stone-pelting-incident-a-week-ago-korba-news-c-1-1-noi1487-4219117-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: भारतमाला सड़क पर फिर पत्थरबाजी, चलती कार पर अटैक; एक पत्थर बैठी युवती की आंख में लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: भारतमाला सड़क पर फिर पत्थरबाजी, चलती कार पर अटैक; एक पत्थर बैठी युवती की आंख में लगा
Tue, 28 Apr 2026 04:57 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:57 PM IST
सार
कोरबा के मानिकपुर निवासी जितेंद्र सोनी अपनी कार से बिलासपुर से लौट रहे थे, तभी भारतमाला मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों ने चलती कार पर पत्थरों की बौछार कर दी। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
भारतमाला सड़क पर फिर पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार की देर रात बिलासपुर भारतमाला सड़क पर लूट की फिर कोशिश हुई है। जहां बदमाशों ने चलती कार को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की। इस हमले में कोरबा मानिकपुर का परिवार बाल-बाल बच गया। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना सामने आई।
विज्ञापन
शनिवार को पहली घटना सामने आई जहां उरगा थाना क्षेत्र के बलौदा तरदा मार्ग का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग भारतमाला सड़क से गुजर रहे थे, तभी अचानक तीन से पांच बदमाशों ने कार पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक बड़ा पत्थर कार के शीशे से टकराया और कार में बैठी युवती की आंख में जा लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद घायल युवती को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आंख में गंभीर चोट लगने के कारण कॉर्निया डैमेज हो गया है, जिससे स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सोमवार की देर रात मानिकपुर चौकी इलाके के एसईसीएल निवासी जितेंद सोनी अपने दोस्त के साथ बिलासपुर किसी काम से गया गया था।
देर रात वापस लौटते समय बिलासपुर के आगे भारतमाला मुख्य मार्ग पर अचानक से चलती कार पर कुछ युवकों ने पत्थरों की बरसात शुरू कर दी। पत्थर बाजी होने के बाद गाड़ी को युवक नहीं रोका और आगे चलते चला सीधे कोरबा के सर्वमंगला पर अपनी गाड़ी रोक। इस दौरान गाड़ी के दोनों तरफ पत्थर के निशान और वाहन डैमेज हो गया था।
पीड़ित युवक ने बताया कि तीन युवक थे, जो लूटपाट की नीयत से इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। अगर वाहन रोकते तो उनके साथ कुछ भी बड़ी घटना हो सकती थी। लगातार हो रही इस मार्ग पर घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, इस मामले युवक ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।