{"_id":"685aa68e70011d4ee3026ee5","slug":"speeding-car-fell-25-feet-down-into-a-canal-three-people-were-going-from-janjgir-to-deepka-condition-of-three-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: 25 फीट नीचे नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, जांजगीर से जा रहे थे दीपका, तीन की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: 25 फीट नीचे नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, जांजगीर से जा रहे थे दीपका, तीन की हालत
Tue, 24 Jun 2025 06:53 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 24 Jun 2025 06:53 PM IST
सार
कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब सर्वमंगला नगर बरमपुर के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे जो जांजगीर से दीपका जा रहे थे।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार नहर में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब सर्वमंगला नगर बरमपुर के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे जो जांजगीर से दीपका जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी और एक ट्रक को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। वही देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और वाहन पर पांच लोग सवार थे जो अंदर में फंसे हुए थे सभी को राजगीरों की मदद से एक-एक कर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
बांकीमोंगरा क्षेत्र के नेता प्रतिपक्ष और युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन दास ने अपने साथियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। मधुसूदन दास ने बताया कि वह कोरबा किसी कार्य से आ रहे थे और घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत लोगों की जान बचाने को प्राथमिकता दी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की माने तो तेज रफ्तार हादसे का कारण बना है और इससे पहले भी कई बार यहां हादसा हो चुका है। कुछ दिनों पहले ही एक कर नहर में गिरा था जिसमें चालक को गंभीर चोटे आई थी इस हादसे में नहर में पानी कम होने की वजह से लोग बज गए नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। इस हादसे में तीन लोगों को गंभीर छोटी आई है तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते हैं सर्वमंगला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पहले सड़क पर खड़े लोगों को वहां से हटाया और आवाजाही शुरू कराया। इसके बाद का को से जानकारी लेकर इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। इस तरह के हादसे अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण होते हैं। कोरबा जिले में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं जहां गाड़ियां नहर में गिर गईं और कई लोगों की जान गई। उदाहरण के लिए, अप्रैल में कोरबा जिले में एक पिकअप वाहन नहर में गिर गया था जिसमें 5 लोग लापता हो गए थे और बाद में उनके शव बरामद किए गए थे। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन के साधन कम होने के कारण लोग अक्सर मालवाहक वाहनों का उपयोग यात्री वाहन की तरह करते हैं जो खतरनाक हो सकता है। प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
विज्ञापन