{"_id":"64f2f5523e6b9cebbe007e09","slug":"son-killed-his-father-by-slitting-his-throat-in-korba-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: कलयुगी बेटे ने पिता की गला रेतकर की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: कलयुगी बेटे ने पिता की गला रेतकर की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 02 Sep 2023 02:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:11 PM IST
सार
कोरबा के जटगा चौकी अंतर्गत पुटवा गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को गला रेतकर कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी को कटघोरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के जटगा चौकी अंतर्गत पुटवा गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को गला रेतकर कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी को कटघोरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह गांव पुटवा में हुई घटना में बेटे ने अपने पिता की फरसा से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह गांव से भाग कर कटघोरा पहुंचा तभी कटघोरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। सूचना के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
कटघोरा पुलिस थाना की जटगा चौकी के अंतर्गत यह घटना आज सुबह लगभग छह बजे पुटवा गांव के आमाभाटा मोहल्ले में हुई। जटगा से इस गांव की दूरी आठ किमी. के आसपास है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे चंद्रभूषण सिंह का उसके पिता के साथ संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके बाद वो अलग गांव से दूर दुसरी बस्ती में अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार को वह घर आया, जहां उसकी मां और पिता घर पर थे। रात में जब सब खाना खाने के बाद सो गए तो आरोपी ने पिता की हत्या कर दी। उसकी मां चीख-पुकार मचाने लगी तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। इसकी सूचना जटगा पुलिस को दी गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन