फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sixteen-year-old raped while grazing buffaloes in forest, returned home traumatized; police arrested accused

कोरबा: जंगल में मवेशी चराने गई 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी देकर वारदात; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 07:38 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 07:38 PM IST
सार

लामपहाड़ गांव में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत के कुछ ही घंटों में 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।

विज्ञापन
Sixteen-year-old raped while grazing buffaloes in forest, returned home traumatized; police arrested accused
भैस चराने गई जंगल में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के लामपहाड़ गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव से लगे जंगल में मवेशी चराने गई 16 वर्षीय नाबालिग के साथ युवक ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को उसके घर से धर दबोचा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लामपहाड़ गांव की 16 वर्षीय नाबालिग रोज की तरह गांव से लगे जंगल में मवेशी चराने गई हुई थी। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले 22 वर्षीय युवक की नजर उस पर पड़ी। सुनसान जगह देखकर आरोपी ने नाबालिग को डरा धमकाया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घटना के बाद नाबालिग डरी सहमी हालत में घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बेटी की आपबीती सुनकर परिवार के होश उड़ गए। परिजन तत्काल पीड़िता को लेकर लेमरू थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही लेमरू थाना पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर टीम रवाना किया। प्रधान आरक्षक सुदेश तिर्की आरक्षक धीरज पटेल व कृष्णा कुमार मरावी घेराबंदी कर आरोपी को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम 22 वर्षीय मुकेश साहू उर्फ पिंटू बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी मूलतः उदयपुर का रहने वाला है, जो लेमरू इलाके में राशन दुकान चला रहा था। आरोपी शादीशुदा है और कुछ माह पहले ही उसकी बेटी का जन्म हुआ है। वह पत्नी और बच्चे के साथ रहता था, लेकिन प्रसव के बाद उसकी पत्नी और बच्ची मायके चले गए थे। इसी दौरान वह घर में अकेला रह रहा था और इसी का फायदा उठाकर उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि थाना लेमरू अंतर्गत लामपहाड़ गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कृत्य की घटना हुई है। परिजनों की शिकायत पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


एएसपी पटले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भैस चराने गई जंगल में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

भैस चराने गई जंगल में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

 

भैस चराने गई जंगल में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

भैस चराने गई जंगल में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed