Korba: एसईसीएल कर्मी हुआ हादसे का शिकार, तालाब में छलांग लगाने के बाद नही आया बाहर, हंसी मजाक में गई जान
ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को तालाब से बाहर निकाला वही इस घटना के बाद ग्रामीणों को एकत्रित हो गए और इसकी सूचना हरदी बाजार थाना पुलिस को दी गई।
विस्तार
कोरबा में एसईसीएल दीपका में सिक्योरिटी के पद पर पदस्थ 31 वर्षीय मंगतराम कोरवा और उसके दोस्त के साथ बाइक पर किसी काम से हरदी बाजार क्षेत्र की ओर गया हुआ था, रविवार की दोपहर वापस लौटते समय हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम रलिया में पानीपिया तालाब पर दोनों नहाने के लिए रुके जहां उनके साथ हादसा हो गया।
एसईसीएल दीपका के सिक्योरिटी गार्ड मंगतराम कोरवा नहाने के लिए सीधे तालाब में छलांग लगा दिया और उसका दोस्त तालाब के ऊपर खड़ा ही था उसे लगा कि वह मजाक कर रहा है इसलिए बाहर नहीं आ रहा है लेकिन जब कुछ देर बाद वो बाहर आने की कोशिश कर रहा था इस दौरान हलचल हुई और चिल्लाने की आवाज आई उसे लगा कि कोई अनहोनी हो गई है और आसपास आवाज लगाने पर ग्रामीणों ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगाई लेकिन युवक तालाब में काफी दूर और गहरे में चला गया था। जहां अंदेशा लगाया जा रहा है कि तालाब में जड़ी और पत्ते में फंस गया जिसके चलते उसकी डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण उसे बचाने का काफी प्रयास किया लगभग 8 से 10 की संख्या ताला आपके पास मौजूद ग्रामीण उसे बचाने के लिए तालाब में कूदे थे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसी तरह ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को तालाब से बाहर निकाला वही इस घटना के बाद ग्रामीणों को एकत्रित हो गए और इसकी सूचना हरदी बाजार थाना पुलिस को दी गई।
मंगतराम कोरवा का मूल निवास ग्राम मदनपुर करतला का रहने वाला है जो की सिक्योरिटी गार्ड पर काम कर रहा था जिनका हाल मुकाम प्रगति नगर दीपका है जिसकी सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना में पदस्थ asi रामकृष्ण आदित्य के द्वारा अपने पुलिस टीम को लेकर तत्काल मौका स्थान पर पहुंचे जो की ग्रामीणों की मदद से तालाब के अंदर डूबे मंगतराम का पंचनामा पोस्टमार्टम कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया यह घटना पानी में कैसे डूब कर हुई यह जांच की विषय है पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर पानी में कैसे डूब कर खत्म हुई पुलिस जांच में जुट गई है।