{"_id":"6989f9e6d2bcfcf2ef091b45","slug":"sbi-baink-ke-chiph-mainejar-ke-ghr-hue-chori-ke-mamale-me-maa-bete-gotphtar-korba-news-c-1-1-noi1487-3933728-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: एसबीआई के चीफ मैनेजर के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: एसबीआई के चीफ मैनेजर के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Mon, 09 Feb 2026 10:38 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
korba
शुक्रवार की बीती रात मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादर खुर्द मार्ग स्थित एक मकान में चोरी की घटना सामने आई। करीब ग्यारह लाख रुपये के जेवरात लेकर चोर फरार हुए। इस मामले में पुलिस ने मां, बेटी और बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लव कुमारी वैष्णव, उसकी बेटी निहारिका और बेटा संजय वैष्णव उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
मकान एसईसीएल कर्मी नवनीत नाथ का है, जो एसईसीएल कॉलोनी में रहते हैं। उनके मकान में राजू मोदी का परिवार किराए पर रहता है। राजू मोदी एसबीआई बैंक में चीफ मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं, जो शुक्रवार की सुबह को अपने परिवार के साथ रायपुर जमीन लेने के बाद रजिस्ट्री कराने गए हुए थे। वापस रात लगभग 1 बजे वापस लौटने के बाद घर पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर अंदर घुसे है तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बैडरूम के अंदर घुसे तो खिड़की की रॉड टूटी हुई थी। चोर आलमारी तोड़कर लगभग डेढ़ लाख कीमती सोने के जेवरात ले कर भाग गए। इसकी सूचना तत्काल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई, जहा चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन