{"_id":"6425729868bc662fbb06eaea","slug":"salon-worker-died-and-one-injured-in-car-collision-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: सड़क पार कर रहे दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, 10 फीट ऊपर उछलकर नीचे गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: सड़क पार कर रहे दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, 10 फीट ऊपर उछलकर नीचे गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल
Thu, 30 Mar 2023 04:59 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Thu, 30 Mar 2023 04:59 PM IST
सार
तेज रफ्तार कार ने दो राहगीर को ठोकर मार दी। जिससे 10 फीट ऊपर उछलकर नीचे गिरने से उसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से सैलून कर्मी की मौत एक घायल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को अशोक वाटिका के सामने एक कार की चपेट में आने से सैलून कर्मी की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में निर्मित अशोक वाटिका के सामने भारी वाहन की चपेट में आने से 26 वर्षीय अरशद खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथ जा रहा चचेरा भाई सलमानी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ब्रांडेड सैलून दुकान में काम करते थे और पंप हाउस में किराए के मकान में रहा करते थे।
विज्ञापन
सलमानी ने बताया कि मृतक उसका चचेरा भाई है पिछले छह महीने से पंप हाउस में किराए से मकान पर दोनों रहते थे और सैलून दुकान पर काम करते थे। वह सुबह घर से सैलून दुकान काम पर पैदल जाने निकले ही थे कि सफेद रंग की कार ने सड़क पार करते समय ठोकर मार दी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद लगभग 10 से 15 फीट उछल कर नीचे जा गिरा। जिसके बाद वह तत्काल घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कार की रफ्तार काफी तेज थी जहां घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। सीएसईबी चौकी में पदस्थ एएसआई कौशल सिदार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मृतक के शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। मामले की जांच की जा रही है। मृतक अरशद उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी था इसलिए उसके शव को कोरबा से रायपुर और रायपुर से मेरठ हवाई जहाज के जरिए भेजने की व्यवस्था की गई।