फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   road accident in chhattisgarh; hiva entered house late night breaking three shops in korba

Korba: तीन दुकानों को तोड़ता हुआ देर रात मकान में घुसा बेकाबू हाईवा, गुस्साए लोगों ने घंटों किया चक्काजाम

Wed, 29 Mar 2023 05:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Mar 2023 05:58 PM IST
सार

सरस्वती ने बताया कि घटना के दौरान घर के सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे। इसके चलते जनहानि नहीं हुई। उसे करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। कई घंटे की बहस बाजी के बाद ट्रांसपोर्टर ने 1.95 हजार रुपये दिए। वहीं दोनों दुकान संचालकों को मिलाकर 3.75 लाख का भुगतान किया गया। 

विज्ञापन
road accident in chhattisgarh; hiva entered house late night breaking three shops in korba
हाईवा की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा ने अनियंत्रित तीन दुकानों और एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाईवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह दुकानों को तोड़ता हुआ मकान के अंदर जा घुसा। गनीमत रही कि इस दौरान मकान में मौजूद परिवार का कोई सदस्य चपेट में नहीं आया। हालांकि टक्कर लगने से हाईवा चालक घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं टक्कर के बाद हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इसके बाद 3.75 लाख रुपये के मुआवजे पर समझौता हुआ। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, परसा भाटा वार्ड में मंगलवार देर रात करीब एक बजे तेज धमाका सुनाई दिया। इस पर हड़बड़ा के लोग घर से बाहर निकले। देखा तो पड़ोस में रहने वाले सरस्वती राठौर की दुकान को तोड़ता हुआ एक हाईवा उनके घर में घुस गया था। टक्कर के चलते दुकान का सामान और मकान के सामने की दीवार क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। वहीं हाईवे में चालक घायल हालत में पड़ा हुआ था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच लोगों को पता चला कि दो और दुकानें शैलेंद्र राठौर व मुकेश गुप्ता को भी हाईवा ने टक्कार मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। 
विज्ञापन




इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही लोगों ने हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया। कई घंटे तक सड़क जाम रही। इसके चलते बड़े वाहन फंस गए। लोग मुआवजा देने की और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने इस पर हाईवा मालिक को भी मौके पर बुला लिया। सरस्वती ने बताया कि घटना के दौरान घर के सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे। इसके चलते जनहानि नहीं हुई। उसे करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। कई घंटे की बहस बाजी के बाद ट्रांसपोर्टर ने 1.95 हजार रुपये दिए। वहीं दोनों दुकान संचालकों को मिलाकर 3.75 लाख का भुगतान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed