{"_id":"64ef0246de971101800827b4","slug":"raksha-bandhan-festival-celebrated-in-korba-district-jail-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: जिला कारागार में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, सैनिटाइज कर भेजी राखी; फोन पर बहनों ने की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: जिला कारागार में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, सैनिटाइज कर भेजी राखी; फोन पर बहनों ने की बात
Wed, 30 Aug 2023 02:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:18 PM IST
सार
कोविड और आई फ्लु के प्रकोप के कारण पिछले तीन सालों की तरह इस साल भी जिला जेल में रक्षाबंधन सामान्य तरीके से नहीं मनाया जा सका। जेल में बंद कैदी भाईयों की कलाई सूनी ना रहे इसके लिए जेल प्रबंधन राखी ले रहा है और उसे सैनिटाइज कर बंदियों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड और आई फ्लु के प्रकोप के कारण पिछले तीन सालों की तरह इस साल भी जिला जेल में रक्षाबंधन सामान्य तरीके से नहीं मनाया जा सका। जेल में बंद कैदी भाईयों की कलाई सूनी ना रहे इसके लिए जेल प्रबंधन राखी ले रहा है और उसे सैनिटाइज कर बंदियों तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, अपने भाई से फोन पर बात करने के लिए बहन को दो मिनट का समय दिया गया है।
विज्ञापन
कोरबा जिला विद्यानंद ने बताया कि देश में कोविड का प्रकोप लगभग समाप्त हो चुका है लेकिन आई फ्लु का खतरा अभी भी बना हुआ है। यही वजह है कि जिला जेल में बंद कैदियों को पिछले तीन साल की तरह इस साल भी बहने राखी नहीं बांध सकी। हालांकि, जेल प्रबंधन कैदी भाइयों की कलाई सूनी ना रहे इसके लिए विशेष व्यवस्था कर रखी थी। जिसके तहत जेल आने वाली बहनों से राखी लेकर उसे सैनिटाइज किया गया और फिर कैदियों तक पहुंचाया गया। साथ ही हर कैदी के लिए दो मिनट का समय निर्धारित किया गया है। ताकी फोन पर बहने अपने भाईयों से बात कर सके। रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर जेल प्रबंधन ने कैदियों के खाने के लिए विशेष व्यवस्था की।
विज्ञापन
वर्तमान में जिला जेल में 17 महिलाएं सहित कुल 246 बंदी हैं। महिला बंदियो का उनके भाइयों से बात कराने की व्यवस्था भी जेल प्रबंधन के द्वारा की गई। कुल मिलाकर जब तक संक्रामक बीमारियों का प्रभाव कम नहीं होगा तब तक जेल में मनाई जाने वाले सभी त्यौहार पर पाबंदी लगी रहेगी।
विज्ञापन