फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Police arrest 51 wanted criminals before the new year including 15 with outstanding warrants in Korba

कोरबा: नए साल से पहले पुलिस ने की 51 वारंटियों की गिरफ्तारी, 15 स्थायी वारंटी, चौक-चौराहों पर रहेगी नजर

Fri, 26 Dec 2025 02:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 26 Dec 2025 02:19 PM IST
सार

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Police arrest 51 wanted criminals before the new year including 15 with outstanding warrants in Korba
51 वारंटियों की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” संचालित किया जा रहा है। नववर्ष के पूर्व कार्रवाई करते हुए कोरबा पुलिस ने विभिन्न थानों के कुल 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 15 स्थायी वारंटी भी शामिल हैं। इस अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइन, थाना कुसमुंडा एवं चौकी मानिकपुर  द्वारा प्रत्येक ने 5-5 गिरफ्तारी वारंट  तामील किए। दूसरी ओर, थाना उरगा एवं थाना बालको  द्वारा क्रमशः 4 एवं 3 स्थायी वारंट  तामील किए गए, जबकि थाना कुसमुंडा  एवं थाना कटघोरा  द्वारा 2-2 स्थायी वारंट की तामिली की गई। ये सभी वारंटी लम्बे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे, जिन पर कड़ी निगरानी रखकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन शांति” का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। असामाजिक तत्वों एवं वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कोरबा पुलिस की आम नागरिकों से अपील की है।जिन व्यक्तियों के विरुद्ध वारंट लंबित हो एवं जो लंबे समय से फरार हैं, उनकी सूचना भी गोपनीय रूप से पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि उनके विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही की जा सके।किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।नव वर्ष  शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि अभियान के तहत वारंटी को गिरफ्तारी की जा रही है वही न्यू ईयर को देखते हुए शहर के होटल लाज और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। किसी तरह के हुड़दंग करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि वहीं शहर की पिकनिक स्पॉटों की सूची मंगली गई है जहां पुलिस विशेष रूप से पेट्रोलिंग कर नजर रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed