{"_id":"641097075513753c93068814","slug":"people-scared-to-see-ahiraj-and-karait-snakes-in-korba-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: अहिराज सांप देख सहमे लोग, करैत के काटने से बस्ती में दहशत; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: अहिराज सांप देख सहमे लोग, करैत के काटने से बस्ती में दहशत; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Tue, 14 Mar 2023 09:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 Mar 2023 09:18 PM IST
सार
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सांप को पकड़ने वहां पहुंची। बड़ी जद्दोजहद के बाद सांप को पकड़ा गया। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया, तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस ली।
विज्ञापन
सांप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर बस्ती के राजीव विहार में उस समय अफरा तफरी मच गई जब घर के आंगन में खेल रहे बच्चें के सामने चटक रंग वाला सांप अहिराज आ गया। सांप को घर की ओर घुसता हुआ देख बच्चें डर गए। सहमे आस पास के लोगों इसकी जानकारी वन विभाग को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सांप को पकड़ने वहां पहुंची। बड़ी जद्दोजहद के बाद सांप को पकड़ा गया। अहिराज को सुरक्षित रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना रानी रोड धनवार पारा में रात के 12 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब घर में ही सलीम खान के बेटे को करैत सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसको जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, सांप की सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने बताया कि यह दंड करैत सांप है, जो की बिना जहर वाला सांप है।