फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   people of state deprived of housing will lay siege to the assembly

Korba: आवास से वंचित प्रदेश की जनता करेगी विधानसभा का घेराव, 5000 से अधिक लोग होंगे शामिल

Tue, 14 Mar 2023 10:10 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 Mar 2023 10:10 AM IST
सार

कोरबा जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा कि अपने आवास के अधिकार से वंचित छग की जनता अब विधानसभा का घेराव कर अन्याय के विरुद्ध अपनी अंतिम लड़ाई लड़ेगी। 

विज्ञापन
people of state deprived of housing will lay siege to the assembly
डॉ राजीव सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष, कोरबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश भर मे लगभग 16 लाख से अधिक परिवार ऐसे हैं जिनको पिछले 4 वर्षों मे आवास हेतु धनराशि का आवंटन होना था लेकिन  भूपेश बघेल सरकार द्वारा राज्यांश न दिये जाने के कारण ऐसे सभी परिवार अपने स्वयं के पक्के मकान से वंचित होकर टूटे फूटे, झोपड़ीनुमा घर मे या सर पे छत के बिना कठिन परिस्थितियों मे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


ऐसे सभी प्रभावितों से भाजपा ने घर घर जाकर संपर्क किया तथा नाउम्मीद हो चुके इन परिवारों के अंदर आशा की एक किरण जगाने का कार्य भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया। जिले से 18000 से अधिक लोगों ने आवास का अधिकार दिलाने के लिए आवेदन लिखकर दिया। गांव से लेकर ब्लॉक, विधानसभा और जिला स्तर पर मोर आवास मोर अधिकार को लेकर प्रभावी प्रदर्शन हुए। कांग्रेस के विधायकों के निवास का घेराव किया गया।

विज्ञापन

 


इस लड़ाई को निर्णायक स्वरूप देते हुए, प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन की अलख जगाने 15 मार्च को भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। प्रदेश भर से हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता और आवास से वंचित आम जनता राजधानी रायपुर पहुंचकर विधानसभा रोड मे हल्ला-बोल कर जंगी प्रदर्शन करेगी और विधानसभा का घेराव कर छत्तीसगढ़ के इतिहास का अब तक सबसे बड़ा प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


कोरबा जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा कि अपने आवास के अधिकार से वंचित छग की जनता अब विधानसभा का घेराव कर अन्याय के विरुद्ध अपनी अंतिम लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिले से 5000 से अधिक लोग इस कार्यक्रम मे शामिल होंगे। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जिले की चारों विधानसभा मे इस आंदोलन की तैयारियों के लिये सभी प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी है।

 

संगठन के सभी कार्यकर्ता घर- घर जाकर इस आंदोलन में शामिल होने आम लोगों को न्यौता दे रहे हैं। सैकड़ों स्थानों पर दीवार लेखन और पोस्टर इत्यादि लगाकर भी इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जा रहा है। मोर्चा, प्रकोष्ठ सहित सभी को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जनप्रतिनिधि भी जनता के बीच जाकर उनका समर्थन इस आंदोलन के लिये मांग रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed