फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Panic created on news of skeleton being found forensic and police team reached the spot in Korba

Korba: कंकाल मिलने की सूचना पर मचा हड़कप, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और पुलिस की टीम, निकला लंगूर

Mon, 29 Apr 2024 04:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 29 Apr 2024 04:09 PM IST
सार

पुलिस की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट और वन कर्मियों के साथ  बालको बेला के समीप दो पहाड़ियों को पार कर दुर्गम क्षेत्र में स्थित कर खेत नाला के समीप पहुंची निरीक्षण के दौरान मौके पर कंकाल तो मिले लेकिन कंकाल लंगूर के थे जिसमें जंगलगा हुआ एक तीर भी था।

विज्ञापन
Panic created on news of skeleton being found forensic and police team reached the spot in Korba
जंगल पहुंची फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत सुनी होगी यह कहावत सही साबित हुई जब नर कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट और वन कर्मियों के साथ  बालको बेला के समीप दो पहाड़ियों को पार कर दुर्गम क्षेत्र में स्थित कर खेत नाला के समीप पहुंची निरीक्षण के दौरान मौके पर कंकाल तो मिले लेकिन कंकाल लंगूर के थे जिसमें जंगलगा हुआ एक तीर भी था। आशंका जताई जा रही है कि तीर लगने से लंगूर की मौत हुई होगी हालांकि कंकाल की फोरेंसिक जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन

 

कोरबा वन मंडल में 2 दिन पूर्व संस्था के सदस्य सर्वे के लिए कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत बेल के समीप स्थित पहाड़ियों में पहुंची थी टीम की नजर सर्वे के दौरान पहाड़ी की तलहटी में कंकाल पर पड़ी टीम के सदस्यों ने करीब जाकर देखा तो कंकाल देखने से किसी मानव का प्रतीत हो रहा था कंकाल के बीच एक जंग लगा हुआ हथियार भी था जिसकी सूचना बालको पुलिस को दे दी गई।

विज्ञापन

 

घने जंगल के भीतर नर कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस के कान खड़े हो गए और आला अफसर की निर्देश पर बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम सीन ऑफ क्राइम के वैज्ञानिक अधिकारी डॉक्टर सत्यजीत कोसरिया और उसकी टीम वन हमले के साथ बेल के समीप दो पहाड़ियों को पार कर दुर्गम क्षेत्र काफी मशक्कत के बाद पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस आर्डर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम कंकाल की बारीकी से निरीक्षण किया इस दौरान पता चला कि वह नर कंकाल नहीं बल्कि लंगूर का होने की बात सामने कंकाल के पास ही एक हथियार भी था जो जंग लगा हुआ था जिससे आशंका लगाई जा रही है कि लंगूर की मौत की लगने से हुई होगी चुकी दुर्गम इलाके में होने के कारण लोगों की आवाजाही नहीं होती लिहाजा कंकाल के संबंध में किसी को जानकारी नहीं मिला बहरहाल पुलिस तथा पूरी टीम मौके पर से वापस लौट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed