Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Panchayat members protest sarpanch for ignoring them at Rs 85 lakh health centre bhoomi pujan ceremony

कोरबा: सरपंच के खिलाफ उपसरपंच और पंचों ने खोला मोर्चा, भूमिपूजन में नहीं बुलाने पर भड़का आक्रोश

Fri, 13 Nov 2026 01:05 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 01:05 PM IST
सार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपसरपंच और पंचों को आमंत्रित नहीं किए जाने से नाराजगी फैल गई है। भूमिपूजन में अनदेखी का आरोप लगाते हुए पंचों ने सरपंच के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Panchayat members protest sarpanch for ignoring them at Rs 85 lakh health centre bhoomi pujan ceremony
भूमिपूजन में पंचों की अनदेखी सरपंच के खिलाफ उपसरपंच सहित सभी पंचों का मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के हरदीबाजार ग्राम पंचायत में सरपंच के कथित उपेक्षापूर्ण रवैये को लेकर सियासी घमासान मच गया है। उपसरपंच सहित सभी पंचों ने सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के भूमिपूजन में पंचायत प्रतिनिधियों को निमंत्रण तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने खदान विस्तार के लिए हरदीबाजार स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गिरा दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र को आनन-फानन में पुराने तहसील भवन में शिफ्ट किया गया। वहां छोटे और जर्जर भवन में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन चुनौती बन गया था। इसी समस्या को देखते हुए एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने नेवसा रोड पर लीलागर नदी के समीप नया भवन बनवाया। यह भवन करीब 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहा है। बुधवार को एसईसीएल दीपका के महाप्रबंधक शरद तिवारी ने इसका विधिवत भूमिपूजन किया। निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


पंचों का आरोप
भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच लोकेश्वर कंवर, सहायक चिकित्सा अधिकारी युद्धेश सांडे और जनपद सदस्य प्रतिनिधि अनिल टंडन मौजूद रहे। लेकिन उपसरपंच और पंचगण कार्यक्रम से नदारद थे। पंचों का आरोप है कि सरपंच ने जानबूझकर उन्हें सूचना नहीं दी। पंचों ने बताया कि जब उन्हें कार्यक्रम की भनक लगी तो उन्होंने सरपंच को फोन किया। सरपंच ने फोन नहीं उठाया और न ही वापस फोन किया। इससे निर्वाचित प्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की चेतावनी
उपसरपंच रेखा जायसवाल सहित पंचों ने सरपंच के इस रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वे ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में हमेशा सरपंच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते आए हैं। पंचों ने सवाल उठाया कि क्या पंचायत में पंचों का कोई महत्व नहीं रह गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरपंच का यही रवैया रहा तो उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस दौरान रेखा जायसवाल, इंद्रभूषण सिंह, प्रियंका जायसवाल, मनमोहन खांडे, भानूप्रताप सिंह, राजेंद्र जगत, ममता ओग्रे और चंद्रकला कंवर सहित सभी पंच मौजूद थे।

भूमिपूजन में पंचों की अनदेखी सरपंच के खिलाफ उपसरपंच सहित सभी पंचों का मोर्चा

भूमिपूजन में पंचों की अनदेखी सरपंच के खिलाफ उपसरपंच सहित सभी पंचों का मोर्चा

 

भूमिपूजन में पंचों की अनदेखी सरपंच के खिलाफ उपसरपंच सहित सभी पंचों का मोर्चा

भूमिपूजन में पंचों की अनदेखी सरपंच के खिलाफ उपसरपंच सहित सभी पंचों का मोर्चा

 

भूमिपूजन में पंचों की अनदेखी सरपंच के खिलाफ उपसरपंच सहित सभी पंचों का मोर्चा

भूमिपूजन में पंचों की अनदेखी सरपंच के खिलाफ उपसरपंच सहित सभी पंचों का मोर्चा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed