{"_id":"64984655db744909ed06bb25","slug":"one-killed-four-injured-in-collision-between-two-bikes-in-korba-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Accident: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो महिलाओं सहित पांच घायल; लौट रहे थे पारिवारिक कार्यक्रम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Accident: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो महिलाओं सहित पांच घायल; लौट रहे थे पारिवारिक कार्यक्रम से
Sun, 25 Jun 2023 07:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Jun 2023 07:22 PM IST
सार
थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रामायण मंझवार (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक बाइक पर सवार चार लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर है। हादसा बालको थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबक, दर्री के डांडपारा निवासी 24 वर्षीय रामायण मंझवार समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुड़िया घाट गया था। वहां से लौटने के दौरान सतरेंगा रोड पर अजगर बाहर के पास सामने से आ ही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें रामायण की मौत हो गई। पड़ोसी ने बताया कि रामायण अपनी दो बहनों और पांच साल की भांजी के साथ था। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन