फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Old man died in front of train in Korba Phokatpara

कैंसर से लड़ते-लड़ते हारी जिंदगी की जंग: बुजुर्ग ने मालगाड़ी से कटकर दी जान, काफी दिनों से बीमारी से थे ग्रसित

Sat, 24 Jun 2023 06:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 24 Jun 2023 06:33 PM IST
सार

मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता का ईलाज रायपुर से लेकर भिलाई में किया गया, लेकिन स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं आया। शायद यही वजह है कि उन्होंने मालगाड़ी से कटकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
Old man died in front of train in Korba Phokatpara
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे एक वृद्ध ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। फोकटपारा स्थित सर्वमंगला मंदिर रेलवे पुल के पास उनकी लाश पाई गई है। मृतक की पहचान पंचम सिंह ठाकुर के रूप में की गई है। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के फोकटपारा के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक के बीच एक वृद्ध की कटी हुई लाश पाई गई। मृतक की पहचान पंचम सिंह ठाकुर के रूप में की गई, जो अपनी कैंसर की बीमारी से काफी परेशान हो चुके थे। लंबे समय से उपचार के बाद भी उनकी तबीयत में किसी तरह का सुधार नहीं आ रहा था। खाने-पीने में हो रही दिक्कत से परेशान होकर उन्होंने खुद को खत्म करने का निर्णय लिया और मालगाड़ी के आगे जान दे दी। परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इतने में पुलिस भी वहां पहुंच गई। 
विज्ञापन


मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता का ईलाज रायपुर से लेकर भिलाई में किया गया, लेकिन स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं आया। शायद यही वजह है कि उन्होंने मालगाड़ी से कटकर अपनी जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर लाश देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि रेल पटरी के बीच वृद्ध की लाश मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ भी जुट गई। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed