{"_id":"646d83f63e8a442485053543","slug":"murder-of-a-young-man-by-entering-the-house-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: घर में घुसकर एसईसीएल कर्मी की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: घर में घुसकर एसईसीएल कर्मी की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 24 May 2023 08:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 24 May 2023 08:56 AM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊर्जानगर क्वार्टर नंबर 7 में एक युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय जगजीवन रात्रे एसईसीएल गेवरा में कैटेगरी-1 पर पदस्थ था। रात दो बजे लगभग कुछ लोग इनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खोलने के बाद जगजवीन ने उन्हें घर पर बैठाया। जिसके बाद उन लोगों ने पानी की मांग की।
विज्ञापन
पत्नी ने जब उनके बारे में पूछा तो जगजीवन ने उन्हें अपना मित्र बताया। जैसे ही जगजीवन पानी लेने के लिए किचन में घुसा तो हमलावरों ने पीछे से उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह देख पत्नी ने बच्चों के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। जब हमलावर वहां से चले गए तो पत्नी ने बाहर आकर देखा तो जगजीवन खून से लथपथ पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन