{"_id":"64992c9f85c50a6a050f8327","slug":"mp-jyotsna-charandas-mahant-said-that-establishment-of-medical-college-in-korba-is-a-matter-of-pride-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत बोलीं, कोरबा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना गौरव की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत बोलीं, कोरबा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना गौरव की बात
Mon, 26 Jun 2023 11:46 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:46 AM IST
सार
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा है कि कोरबा में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना बड़े की गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से कोरबा में मेडिकल कॉलेज के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया गया।
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिसाहूदास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा को दूसरे वर्ष राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग नई दिल्ली से वर्ष 2023-24 के लिए नवीनीकरण करते हुए एमबीबीएस के 125 सीटों की अनुमति प्रदान किए जाने पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा है कि कोरबा में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना बड़े की गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से कोरबा में मेडिकल कॉलेज के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया गया। दूसरे वर्ष मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अध्ययन के लिए एमबीबीएस की 125 सीटों पर अनुमति मिल जाने से निश्चित ही यह चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हर्ष का विषय है। नई सुविधा प्रदान होने से विद्यार्थी एक नया मुकाम हासिल करेंगे।
विज्ञापन
सांसद ने कहा है कि अपने ही जिले में चिकित्सा अध्ययन की सुविधा मिलने से यहां के प्रतिभावान विद्यार्थियों को दूसरे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और उनके अभिभावकों को भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ से काफी हद तक निजात मिलेगी। सांसद ने मेडिकल कॉलेज के निर्बाध संचालन एवं 125 सीटों की मिली अनुमति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित स्वास्थ्य मंत्री एवं समस्त संघर्षरत जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
विज्ञापन