{"_id":"64316779ec3e175b92062573","slug":"mobile-and-cash-looted-after-assaulting-the-driver-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: चालक से मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: चालक से मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Sat, 08 Apr 2023 06:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 08 Apr 2023 06:39 PM IST
सार
चालक ने किसी तरह खुद की जान बचाई। कोतवाली पुलिस को उसने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस हुलिया के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के सीतामढ़ी क्षेत्र में हुई एक घटना में टवेरा चालक से तीन युवकों ने मारपीट करने के साथ लूटपाट की और भाग गए। चालक ने किसी तरह खुद की जान बचाई। कोतवाली पुलिस को उसने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस हुलिया के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन चांपा के नजदीक रहने वाला राजकुमार पेशे से ड्राइवर है। वह अपनी भाभी को जमनी पाली में छोड़ने के बाद चांपा जाने के लिए निकला था। रास्ते में खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। शनि मंदिर मार्ग पर बदमाशों ने उससे मारपीट की और मोबाइल के अलावा नगदी रुपए लूट 37सौ लूट लिए। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन